crop destroyed in bijnaur

Kisan Andolan : कृषि कानून के विरोध में किसान ने खेतों में खड़ी गेहूं पर चलाया ट्रैक्टर

701 0

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक किसान ने खेत में गेहूं की खड़ी फसल को जोत दिया। 27 साल के सोहित अहलावत नामक किसान ने 6 बीघे में तैयार गेहूं को खुद ही ट्रैक्टर से नष्ट कर डाला। किसान ने खुद ही इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने नए कृषि कानूनों के विरोध में यह कदम उठाया। किसान नेता  राकेश टिकैत ने एक दिन पहले ही महापंचायत में ऐसी अपील की थी।

बिजनौर की चांदपुर तहसील के कुलचना गांव के निवासी सोहित की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में वह खुद ही ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी फसल को जोतते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में ऐसा कदम उठा रहे हैं। अहलावत के पिता संजीव कुमार के पास 40 बीघा जमीन है।

UP Budget 2021 : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढा सकती है योगी सरकार, जुलाई से DA मिलने की संभावना

सोहित ने वीडियो में कहा, ‘आप खेतों में खड़ी फसल को देख सकते हैं। मैं फसल को सभी लोगों के सामने बर्बाद कर रहा हूं। मैं किसानों के आंदोलन के समर्थन में यह कदम उठा रहा हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि इन तीन काले कानूनों को हमारे ऊपर थोपा जाए। इसके जरिए बिजनौर से हमारे परिवार ने सरकार को संदेश देने का फैसला किया है।’

राकेश टिकैत ने भी की थी अपील

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक दिन पहले महापंचायत में किसानों से आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया था। उन्होंने साथ में यह अपील भी की थी कि जरूरत पड़ने पर विरोध स्वरूप फसलों को भी नष्ट कर दें। अहलावत का वीडियो देखने पर टिकैत ने कहा, ‘मुझे इससे तकलीफ हुई। इस तरह नुकसान का मतलब नहीं बनता है। लेकिन अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो और भी लोगों को ऐसा करना चाहिए।’

Related Post

CM Yogi

पापुआ न्यू गिनी के पीएम द्वारा पीएम मोदी का पैर छूकर सम्मान करने से भारत अभिभूत : योगी

Posted by - May 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  की छह दिवसीय विदेश यात्रा को अबतक की…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…
AK Sharma

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की साफ सफाई कराने तथा रोगों की रोकथाम का करें प्रयास: एके शर्मा

Posted by - August 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सावन का पवित्र महीना…