Dev Deepawali

Dev Deepawali: 10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

160 0

वाराणसी: योगी सरकार (Yogi Government) देव दीपावली (Dev Deepawali) को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है। प्रांतीय मेला के रूप में घोषित देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर वाराणसी के घाटों को 10 लाख से अधिक दीपों से रोशन किये जाने की योजना है। इनमें से करीब एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। देव दीपावली पर दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की अलौकिक व अद्भुत छटा दिखाई देगी। देव दीपावली के अनुपम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान काशी आते हैं। देव दीपावली (Dev Deepawali) पर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी होगी।

सरकार व जनसहभागिता से प्रज्ज्वलित होंगे दीप

योगी सरकार और जनसहभागिता से 10 लाख से अधिक दीप घाटों, तालाबों और कुंडों पर जगमगाते दिखेंगे। विश्वविख्यात देव दीपावली (Dev Deepawali) को योगी सरकार द्वारा प्रांतीय मेला घोषित किये जाने के बाद इसे और अधिक भव्य स्वरूप मिल गया है। संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि देव दीपावली पर 10.10 लाख दीपों से गंगा के घाट रोशन किये जाएंगे।

इनमें से कुछ डिजाइनर दीप भी होंगे। इनमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। इसके अलावा घाटों की साफ़-सफाई होगी और गंगा किनारे के ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।

1 से 4 नवंबर तक होगा गंगा महोत्सव

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम “गंगा महोत्सव” का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा चेत सिंह घाट पर लेज़र शो के माध्यम से काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं दिखाई जाएंगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।

देव दीपावली (Dev Deepawali) पर इस अनोख़ी छटा को देखने बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक काशी आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बाजरा, बोट, क्रूज़ सभी फुल हो जाते हैं।

Related Post

BJP CONDIDATE MAID KALITA MAJHI

तो BJP ने बनाया घरेलू सहायिका को उम्मीदवार, बोलीं- लंगड़े पैरों से चुनाव कैसे लड़ेंगी ममता दीदी

Posted by - March 22, 2021 0
औसग्राम (पूर्वी बर्धमान) । पश्चिम बंगाल के चुनाव में कुछ ही दिन का वक्त शेष रह गया है। सत्ताधारी TMC…
cm dhami

भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण, राज्य के लिए गर्व की बात

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को…