School Chalo Abhiyan

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

43 0

लखनऊ। योगी सरकार ने शिक्षा के मोर्चे पर बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ (School Chalo Abhiyan) को उत्तर प्रदेश में मिशन मोड में लागू कर दिया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि अब कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का नामांकन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

पहली मई से प्रदेशभर में विशेष अभियान (School Chalo Abhiyan) चलाकर श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और वंचित वर्गों के बच्चों को चिह्नित कर स्कूल से जोड़ा जाएगा। यह अभियान खास तौर पर उन बच्चों पर केंद्रित होगा, जो अब तक शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर हैं। दिव्यांग बच्चों के नामांकन को प्राथमिकता देने, आरटीई के अंतर्गत लॉटरी के माध्यम से चयनित पात्र बच्चों का आवंटित विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं के प्रवेश को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकार ने ड्रॉपआउट और आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार की है। कक्षा 5 से 6, 8 से 9 और 10 से 11 तक 100% ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे और शिक्षा की निरंतरता बनी रहे।

जागरूकता अभियान, स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से इस अभियान को प्रभावी बनाने की योजना है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक गांव, वार्ड और बस्ती स्तर पर सर्वे कर बच्चों को चिह्नित किया जाए और उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाए। जहां पहले ड्रॉपआउट चिंता का विषय था, अब सरकार घर-घर पहुंचकर हर बच्चे को स्कूल से जोड़ रही है।

Related Post

BJP को सत्ता से बेदखल करना लक्ष्य,चंद्रशेखर आजाद बोले- सपा और बसपा दोनों से चल रही गठबंधन की बात

Posted by - June 22, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस…
Noida

नोएडा को ‘डायनामिक सिटी’ बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेगी योगी सरकार

Posted by - September 10, 2024 0
नोएडा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) ने नोएडा (Noida) क्षेत्र के कलेवर…
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र)…