Yogi government

बच्चों को स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

721 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) बच्चों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए और पीने के लिए शुद्ध पानी (Drinking water) उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार (Yogi government) मुख्यमंत्री आरओ पेयजल योजना के तहत प्रदेश के 14 जनपदों में 28041 विद्यालयों में अल्ट्राफिल्ट्रेशन तकनीक पर आधारित जल (Water) शोधन संयत्र लगवाए जाएंगे ताकि बच्चों को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध हो।

योगी सरकार प्रदेश में सभी को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि स्कूलों में बच्चों को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध हो। ऑपरेशन कायाकल्प की सफलता के बाद योगी सरकार ने यह मुहिम हाथ में ली है। शुरुआत में सरकार प्रदेश के 14 जनपदों के 28041 स्कूलों में जल शोधन संयत्र लगवाने जा रही है जो बाद में पूरे प्रदेश में किया जायेगा।

इसके लिए 2022-23 के बजट में प्रावधान किया गया है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे बच्चों को दूषित जल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकेगा। इससे संचारी रोगों पर रोकथाम में भी बड़ी मदद मिल सकेगी।

आयुष्मान कार्ड गरीबों को दे रहा स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी 

गौरतलब है कि योगी सरकार बुंदेलखंड जैसे इलाकों में पीने के लिए शुद्ध जल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, जहां आजादी के बाद से किसी अन्य सरकार ने इस दिशा में सोचा तक नहीं था। योगी सरकार ने 2021-22 के बजट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 15000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था, जिसके सापेक्ष 2022-23 के बजट में 19,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नवीन पटनायक की नई कैबिनेट के 21 मंत्रियों ने ली शपथ, कल सभी ने एकसाथ सौंप था इस्तीफा

Related Post

CM Yogi

उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है हमारा, अब माफिया का नहीं महोत्सव का प्रदेश है हमारा: योगी

Posted by - April 24, 2023 0
शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को उत्तर प्रदेश में भाजपा ने…
Obra-C

ओबरा सी से 660 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू, ऊर्जा मंत्री ने सभी कार्मिकों को दी हार्दिक बधाई

Posted by - December 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए Obra-C 2×660 मेगावाट पावर प्लांट…
CM Yogi

हापुड़ के लेखपाल प्रकरण पर एक्शन में सीएम योगी, दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ/हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हापुड़ जिले में लेखपाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की घटना का गंभीरता…
CM Yogi expressed grief

करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद रहेंगे पोप फ्रांसिस: योगी

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल…