Yogi 2.0

छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार

428 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही है। दूसरे कार्यकाल (Yogi 2.0) का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रदेश सरकार के मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर सरकार की उपलब्धियों पर प्रेसवार्ता कर रहे हैं।

लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, सभी पदाधिकारियों, मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और प्रदेश संगठन का भी आभार व्यक्त किया। प्रदेश की हर उपलब्धि को सकारात्मक रूप में देश-दुनिया में प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।

Image

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति, मजहब, परिवार को लेकर जो राजनीति होती थी उससे हटकर सबके विकास के लिए छह साल में कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि यह वही उप्र है जो दंगा के लिए जाना जाता था।

आज एक करोड़ से अधिक निराश्रित महिलाओं, वृद्ध जनों को पेंशन मिल रही है। सवा दो लाख बेटियों की शादी हुई। एमएसएमई और ओडीओपी दुनिया में धूम मचा रहा है। प्रदेश का कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां सरकारी नौकरी न मिल रही हो।

योगी सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली मुफ्त

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कोरोना काल में भी ओडीओपी के माध्यम से रोजगार मिला। भर्तियों में पारदर्शिता बरती गयी। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला कार्मिकों की संख्या बढ़ी है। प्रशासन में स्थायित्व है, पहले अधिकारी ताश के पत्ते की तरह फेंके जाते थे। आज इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रयागराज कुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे बन जाएगा।

लोकभवन में प्रेसवार्ता के समय मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुरेश खन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Rahul Gandhi

किसानों के संकट और रोजगार की कमी पर मीडिया और पीएम दोनो हैं चुप – राहुल

Posted by - October 13, 2019 0
महाराष्ट्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार यानी आज महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को संबोधित किये…
cm yogi

आगरा वासियों को फरवरी 2024 में मिलेगी ‘आगरा मेट्रो ट्रेन’ की सेवा

Posted by - July 26, 2023 0
आगरा। बुधवार को आगरा मेट्रो ट्रेन (Agra Metro Train) प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अपनी पूरी स्पीड के साथ दौड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Roshan Jacob

रोशन जैकब ने नालों के साफ-सफाई को लेकर विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण

Posted by - June 29, 2022 0
लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज बुधवार को नालों की साफ-सफाई को लेकर विभिनन स्थानों का औचक…
Bundelkhand

बुंदेलखंड के विकास पर जोर

Posted by - March 10, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ विगत कई दशकों से बुंदेलखंड उपेक्षित हैं। इस क्षेत्र के नेताओं ने अपने बारे में तो सोचा…
CM Yogi

चित्रकूट मंडल के आध्यात्मिक व पर्यटक स्थलों के विकास पर यूपी सरकार का जोर, रामघाट का होगा सौंदर्यीकरण

Posted by - September 22, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) का प्रदेश में पर्यटन विकास पर…