CM Yogi Adityanath

गुजरात में भी योगी का सुशासन की गूंज, भूपेंद्र पटेल ने की तारीफ

667 0

लखनऊ: सुशासन और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की प्रशंसा हर तरफ हो रही है। इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने भी उनकी जमकर तारीफ की। पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिदृश्य को बदलने में अतुलनीय सफलता हासिल की है।

योगी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए, गुजरात के मुख्यमंत्री ने पत्रकार तथा लेखक शांतनु गुप्ता को लिखे अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा राज्य में निवेश के क्षेत्र में तथा आर्थिक रूप से राज्य के आगे ले जाने दिशा में उनके प्रयासों को लेखन ने जीवनी में बखूबी दर्शाया है। योगी आदित्यनाथ के की दूरदर्शिता के कारण वैश्विक पटल पर उतर प्रदेश की एक नयी तस्वीर उभर कर आ रही है। दरअसल गुजरात के मुख्यमंत्री उस बहुचर्चित पुस्तक का उल्लेख कर रहे जिसमें लेखक द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का वर्णन किया गया है।

भूपेंद्र पटेल ने पत्र में लिखा कि ‘द मॉन्क हू ट्रांसफॉर्म्ड उत्तर प्रदेश ‘ में कैसे योगी आदित्यनाथ ने ‘यूपी वाला भैया’ के अपमान को एक बैज में बदल दिया की आपकी जानकारीपूर्ण रचना को प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। पुस्तक में श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद स्थिति को समझने का एक स्पष्ट प्रयास किया गया है।

भूपेंद्र पटेल ने अपने पत्र में आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ की उल्लेखनीय सफलता, जिसमें राज्य को उनके द्वारा किस तरह जीएसडीपी में दूसरे स्थान पर, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ में नंबर दो के स्थान और केंद्र सरकार की 45+ योजनाओं में नंबर 1 पर पहुंचाने में सफलता हासिल की। उन्होंने लिखा कि “कभी ‘बीमारू’ का पर्याय माने जाने वाले राज्य की उपलब्धियों को मैं सराहना करता हूं।”

यह भी पढ़ें: खूबियों से भरपूर खादी में योगी सरकार लाएगी और निखार

इसके साथ ही गुजरात में पात्र लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ के जीवनी लेखक शांतनु गुप्ता ने अपनी पुस्तक में सीएम के नेतृत्व में यूपी में हुए परिवर्तन के बारे में लिखा है।

यह भी पढ़ें: राज्य की जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुनाई अपनी समस्या

Related Post

Cricket player Surya Kumar Yadav met CM Yogi

क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्य कुमार…
CM Yogi

अवैध कब्जा स्वीकार नहीं, कब्जा हटाएं तो कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नामांतरण, पैमाइश, वरासत, उत्तराधिकार तथा भूमि उपयोग से जुड़े मामलों के तत्काल निस्तारण…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…
Bloomberg Philanthropies 2025 Mayors Challenge

विश्व के 630 नगर निकायों में से टॉप 50 मे शामिल हुआ गाजियाबाद, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि- नगर आयुक्त

Posted by - June 25, 2025 0
लखनऊ/गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार उत्तर प्रदेश या…