budget

UP Budget 2022: बजट में कानून व्यवस्था के प्रति दिखी सीएम योगी की प्रतिबद्धता

614 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता बजट (Budget) में भी दिखाई दे रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में 37 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि पुलिस सुदृढ़ीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और पुलिस सुधारों के लिए दिए गए हैं। बजट (Budget) में विशेष सुरक्षा बल, पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के सुदृढीकरण और सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस किया है।

यूपी पुलिस को देश में नंबर एक पुलिस बनाने के लिए जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है, उसमें बजट का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले पांच साल में पुलिस के बजट में करीब दुगुने और पुलिस के आवासीय, अनावसीय भवनों के बजट में चार गुने की वृद्धि हुई है।

सरकार ने पुलिस महकमे में सबसे ज्यादा धनराशि आवासीय भवनों के लिए 800 करोड़ और अनावासीय भवनों के लिए 800 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। नवसृजित जिलों में पुलिस के आवासीय और अनावासीय भवनों के लिए 300 करोड़ और पुलिस लाईन निर्माण के लिए भूमि खरीद को 65 करोड़ 70 लाख रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

UP Budget 2022: योगी सरकार के बजट में ऊर्जा सुधार पर फोकस

इसी तरह विशेष सुरक्षा बल के लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपए, पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के सुदृढीकरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपए, सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में योजना लागू करने के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

जनपदीय थानों के लिए सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र/शस्त्र के लिए 250 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। साथ ही फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ का निर्माण कराया जा रहा है।

Related Post

Vidhushekhar Bharati Sannidhanam

गोरक्षधरा पर अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत दिखे श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य

Posted by - February 11, 2025 0
गोरखपुर। श्रृंगेरी मठ (शारदा पीठ) के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय आशीर्वाद और दिव्य आदेश से…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का स्वयं करेंगे निरीक्षण

Posted by - November 17, 2025 0
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम 25 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।…
Dharmendra Pradhan

महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की…