Museum of Temples

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

333 0

लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक में अयोध्या में 650 करोड़ रुपये की लागत से ‘मंदिरों का संग्रहालय’ (Museum of Temples) बनाने के टाटा संस (Tata Sons) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Minister Jaiveer Singh)  ने कहा कि पर्यटन विभाग कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय के लिए 90 साल के पट्टे पर मात्र एक रुपये की टोकन मनी पर जमीन उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद जयवीर सिंह  ने बताया कि टाटा संस ने केंद्र सरकार के माध्यम से इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था, जिसमें अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष के तहत 650 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय बनाने की पेशकश की गई थी।

पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि कैबिनेट (Yogi Cabinet)  ने मंदिर नगरी में अन्य विकास कार्यों के लिए कंपनी के 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। टाटा संस प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी है और टाटा कंपनियों की प्रमोटर है।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक में मंजूर किए गए अन्य प्रस्तावों में लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हेलीपैड बनाकर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करना शामिल है। मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने निष्क्रिय विरासत भवनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

पूरे प्रदेश में कुल 23226 फीडर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जा रही 24 घंटे बिजली आपूर्ति

तीन ऐसी विरासत इमारतों- लखनऊ में कोठी रोशन दूल्हा, मथुरा में बरसाना जल महल और कानपुर में शुक्ला तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है। इस उद्देश्य के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शोधकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता में नगर विकास मंत्री एके शर्मा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे।

Related Post

CM Yogi

भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध शताब्दियों पुराने: योगी

Posted by - March 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत-दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों के पचास वर्ष पूर्ण होने…
Manufacturing Sector

सीएम योगी के वन ट्रिलियन इकॉनमी मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उल्लेखनीय योगदान

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकॉनमी बनाने के मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर…
cm yogi

विपक्ष का दोहरा रवैया—गाज़ा पर शोर, बांग्लादेश पर खामोशी: CM

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय मुद्​दे पर बोलते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने…
Jewar International Airport

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Posted by - March 27, 2026 0
नोएडा/जेवर : नवनिर्मित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के उद्घाटन समारोह और प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर…
CM

मिट्टी भराई का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सीएम ने जताई नाराजगी

Posted by - April 9, 2022 0
गोरखपुर: विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने…