CM Yogi

योगी सरकार का दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, गन्ना मूल्य में किया बड़ा इजाफा

335 0

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे लोक भवन में हुई। इस बैठक में नए पराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य (Sugarcane Price) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गन्ने का मूल्य 25 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया गया है। कैबिनेट बैठक में कुल 21 में से 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। यह जानकारी मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस काॅन्फेंस कर दी है।

1.75 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला लिया गया। इसके तहत योगी सरकार दिवाली के मौके पर राज्य के 1.75 करोड़ लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देगी।

कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक में बड़ी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित की भी योजना पर मुहर लग गई। जिसके तहत योगी सरकार बड़ी कंपनियों को रियायती दरों पर जमीन और प्रोत्साहन देगी, कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सैमसंग इंडिया को मेगा परियोजना के 15 वर्ष में 1751 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

बता दें कि एलजी इंडिया ने भी यूपी में 567 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसलिए राज्य सरकार उसे भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि देगी।

सूबे के वित्तमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एफडीआई के जरिए 9400 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रदेश में एफडीआई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर जमीन खरीदने और स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।

Related Post

सीएम योगी ने कानपुर को दी सौगात, साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानुपर के डीएवी कालेज फूलबाग मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे…
Shringaverpur Dham

पीएम मोदी और सीएम योगी के साझा संकल्प से कुंभ नगरी के लिए श्रृंगवेरपुर धाम बना महाकुंभ का नया डेस्टिनेशन

Posted by - November 22, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान कर रही है। प्रयागराज नगरी के साथ…
CM Yogi

सीएम योगी के निर्देश पर टीम यूपी ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - November 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक…
Naresh Tikait in Ayodhya

अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, ‘रामलला’ से की कृषि कानून वापस लेने की प्रार्थना

Posted by - February 25, 2021 0
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने हनुमानगढ़ी व रामलाला के दर्शन…