cm dhami

योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाने के दिए निर्देश

209 0

देहारादून। ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय। योग और आयुष मेले के आयोजन के साथ ही हरित योग के कार्यक्रम भी किए जाएं। डिजिटल माध्यम से भी योग को प्रचारित किया जाए योग के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने वालों को सम्मानित भी किया जाय। योग से साथ जनसहभागिता से नियमित स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि योग न केवल हमारी प्राचीन परंपरा है, बल्कि यह आज की जीवनशैली में संतुलन और स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम भी है। हमें युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को इस आयोजन से जोड़ना होगा। योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और जन-सहभागिता से किए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, योग की पवित्र भूमि है, और यहां से पूरे विश्व को योग का संदेश गया है, इसलिए यहां के कार्यक्रमों की एक विशेष पहचान होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मातृशक्ति को अधिकतम योग से जोड़ा जाय। योग और ध्यान के साथ ही वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाए। जनपदों में योग और आयुष मेले आयोजित किए जाएं। योग को रोजगार से भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि और योग भूमि के रूप में उत्तराखंड की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि योग का आध्यात्मिक रूप से भी प्रस्तुत किया जाए। राज्य के प्रमुख दैवीय स्थलों और पर्वतीय क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर योग के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग एवं जिला प्रशासन को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, सचिन कुर्वे, एडीजी ए. पी. अंशुमन, अपर सचिव विजय जोगदंडे और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

Posted by - May 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.…
Savin Bansal

शीतलहरी में डीएम की रात की औचक जांच, चौक-चौराहों पर अलाव और रैन बसेरों का लिया जायजा

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शीतलहरी में रात्रि में जिलाधिकारी…
TMC

बर्थडे पार्टी में नाबालिग की गैंगरेप के बाद मौत, TMC नेता का बेटा गिरफ्तार

Posted by - April 11, 2022 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया ज़िले में एक नाबालिग की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक लड़की के परिवारवालों…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, बेल पर सुनवाई कल

Posted by - September 22, 2020 0
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की…