Sanyukta Bhatia

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कार्यशाला में 18 संस्थाओं ने किया प्रतिभाग

404 0

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर (Sanyukta Bhatia) की अध्यक्षता एवं मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Dr. Roshan Jacob)  की उपस्थिति में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत सर्वोत्तम प्रथाएं (Best Practices) हेतु स्मार्ट सिटी सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न शहरों से 18 संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर वर्तमान में विश्वस्तरीय पटल पर अपनायी जा रही आधुनिक तकनीकिया के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गयी। सभी प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कूड़े के सेग्रीगेशन डोर-टू-डोर कलेक्शन, परिवहन, प्रोसेसिंग, बायो सी०एन०जी० एवं वेस्ट टू एनर्जी के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण देते हुए देश के विभिन्न नगरों में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों, स्थापित किये गये संयंत्र/प्लान्ट योजना की लागत एवं कार्यों के परिणाम के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

Sanyukta Bhatia

प्रतिभागी संस्थायें मुख्यतः रामकी, नेप्रा एण्टॉनी जे०बी०एम० ग्रुप, जिम्मा ग्लोबल आदि द्वारा विभिन्न शहरों यथा हैदराबाद, मुम्बई, इंदौर, अहमदाबाद, दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, पुणे एवं बेंगलूरु आदि में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

टोल फ्री नम्बर क्रियाशील रहे : एके शर्मा

कार्यशाला में नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त समस्त अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता (सिविल) मुख्य अभियन्ता (विव/यां०), पर्यावरण अभियन्ता, समस्त जोनल सेनेट्री अधिकारी समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं निदेशालय व नगर निगम कन्ट्रोल रूम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट एक्सपर्ट द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Related Post

Umeed Portal

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में यूपी सबसे आगे

Posted by - December 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…