CM Bhajanlal Sharma

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

233 0

उदयपुर। मुझे लंबे समय तक संगठन का कार्य करते हुए स्वयं कार्यकर्ता रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने का मौका मिला है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जनता के कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता से किया जाएगा। यह बात मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन लोकसभा क्षेत्र के कलस्टरो की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( CM Bhajanlal) ने कही।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि युवाओं के साथ कुठाराघात करने वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस ने पेपरलीक मामले में मौन साधकर पिता और पुत्र के विश्वास और मन को तोड़ा है। हमारी सरकार यह विश्वास दिलाती है कि पेपर लीक और गैंगवार की घटनाओं को रोकने की त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अन्य योजनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि जनता का हर कार्य किया जाएगा।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं - भजनलाल शर्मा

क्लस्टर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि तीन माह के कालखंड में राजस्थान सरकार ने प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। देश की आम जनता का नारा अबकी बार 400 पार इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमें हर घर पर जाना है, पन्ना प्रमुख की संरचना को रेखांकित कर लघु बैठकों पर फोकस करना होगा। हम यंहा से संकल्प लेकर जाएं कि 400 पार की कल्पना को पूरा करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा के कलस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री प्रभु लाल सैनी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उदयपुर संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि बैठक को प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भी संबोधित किया। संचालन सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं उदयपुर लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर ने किया।

Related Post

दीपिका पल्लीकल

टॉप-10 रैंकिंग पहुंचने में मानसिक प्रशिक्षण का अहम रोल : दीपिका पल्लीकल

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। प्रोफेशनल महिला स्क्वैश रैंकिंग में भारत की तरफ से सबसे पहले टॉप-10 में जगह बनाने वाली दीपिका पल्लीकल कार्तिक…
सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 12, 2020 0
मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की…
Mohammad Zubair

मोहम्मद जुबैर को किया गिरफ्तार, पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सौंपने से किया इनकार

Posted by - June 28, 2022 0
नई दिल्ली: फैक्ट चेकर व ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में…