Women's Hockey

महिला हॉकी : उदिता बोलीं- टोक्यो ओलंपिक पर है हमारा पूरा फोकस

1988 0

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी (Women’s Hockey) टीम के अटैकिंग मिडफील्डर उदिता ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों पर अपनी बड़ी योजना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह अपना ध्यान टोक्यो ओलंपिक पर केंद्रित किया है। उन्होंने बताया कि अगले सात महीने उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उदिता ने कहा कि मुझे एशियाई खेलों और लंदन में हुए विश्व कप जैसे कुछ बड़े आयोजनों में भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, मैं बहुत भाग्यशाली हूं जहां हमने टीम के रूप में कुछ महत्वपूर्ण प्रदर्शन किए हैं।

कृति सेनन कोरोना पॉजिटिव, इस फिल्म की कर रही थीं शूटिंग

हिसार, हरियाणा की नौजवान खिलाड़ी ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने को लेकर कहा कि अब, पूरी टीम का केवल एक फोकस है। वह टोक्यो में होने वाला ओलंपिक खेल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगले सात महीने हमारे जीवन और हमारे द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण समय होने जा रहा है।

उदिता ने पहली बार राष्ट्रीय परिदृश्य में घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद 2015 में प्रवेश किया। उन्हें जूनियर राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना गया था। 2016 में जूनियर इंडिया टीम के लिए पदार्पण करने के बाद, उन्होंने 2016 में चौथे यू-18 महिला एशिया कप में कांस्य जीतने वाली जूनियर इंडिया टीम की कप्तानी की थी। 2017 में, उन्होंने सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया।

Related Post

northern railway

रेल यात्रियों की शिकायतों को 23 मिनट में निपटाकर पूर्वोत्तर रेलवे बना नंबर 1

Posted by - February 25, 2021 0
गोरखपुर । रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और उनकी शिकायतों को तत्परता के साथ निस्तारित करना रेलवे की जिम्मेदारी…
Bageshwar By Election Result: Parvati Das victorious

Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास भारी मतों से विजयी

Posted by - September 8, 2023 0
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव (Bageshwar By Election) में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास (Parvati Das) भारी मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर…