England

Womens Euro: इंग्लैंड की महिला टीम ने बनाया रिकॉर्ड, नॉर्वे को 8 गोल से हराया

421 0

नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला टीम ने नॉर्वे से हुए मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की है। नॉर्वे की यह पहली हार है। इंग्लैंड की महिला टीम (England women team) 2 मैच में 2 जीत के साथ ही यूरो 2022 के नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी है। इसके अलावा यूरोपीय चैंपियनशिप में 8 गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इंग्लैंड की महिला टीम ने नॉर्वे को 8-0 से हराया है।

इंग्लैंड की टीम ने नॉर्वे के खिलाफ 29वें मिनट में तीसरा गोल किया लेकिन इसके बाद 13 मिनट में 4 गोल करके विरोधी टीम को मैच से बाहर कर दिया। इंग्लैंड ने 12 मिनट के अंदर ही बढ़त बना ली। जॉर्जिया स्टेनवे ने पेनल्टी पर गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लॉरेन हेम्प ने 3 मिनट बाद गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

फ्रांस ने एक ही दिन पहले इटली के खिलाफ 5 गोल किए थे। एलेन व्हाइट और बेथ मीड ने इस दौरान 2-2 गो किए। इस तरह से टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहले हाफ में 6 गोल करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने फ्रांस के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, पूजा-पाठ से मिलेगा लाभ

 

Related Post

CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

सीएम योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवर के प्रवीण कुमार को दी बधाई

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित…