Navratri

नवरात्रि‍ के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

499 0

लखनऊ: बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि‍ (Navratri) के पहले दिन पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा (Women safety) को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए।

उन्‍होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करे। इस बात को अधिकारी सुनिश्चित करें। महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में इस वृहद् अभियान की शुरूआत अक्‍टूबर 2020 से की । प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी।

इसको लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारियों को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किए जाने के आदेश दिए। दस अप्रैल से सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : यूपी में सबको मिलेगा रोजगार, योगी सरकार में आई नौकरी की बौछार

नगरीय वार्ड और गांवों में चलेगा अभियान

प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद् अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध ढंग से निस्तारण करेंगे। इसको जल्‍द ही वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत कूटनीति के जरिए विवादों को सुलझाने के पक्ष में है: विदेश मंत्रालय

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने शहरों में जलनिकासी के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने मानसून के दौरान एवं वर्षा ऋतु में शहरों में जलभराव…
CM Yogi

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में राजनाथ सिंह जी की रही प्रत्यक्ष भूमिकाः सीएम

Posted by - December 31, 2025 0
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार महाकुम्भ से पूर्व सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करेगी

Posted by - July 1, 2023 0
प्रयागराज। संगमनगरी में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और उन्हें…