RAPE

नैनीताल: महिला के साथ कार के अंदर दुष्कर्म, आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

884 0
नैनीताल। नैनीताल के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ कार के अंदर दुष्कर्म (Woman raped inside car in Nainital) किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मेडिकल के दौरान कोविड पॉजिटिव निकला है।

महिला के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कार के अंदर दुष्कर्म (Woman raped inside car in Nainital)  किया गया। घटना नैनीताल के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की है। महिला ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी मेडिकल के दौरान कोविड पॉजिटिव निकला है।

नैनीताल में महिला के साथ कार के अंदर दुष्कर्म

शिकायत में महिला ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन गांव के आरोपी युवक ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिलाया था। वो कोल्ड ड्रिंक पीते ही बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने पीड़ित को रात भर गाड़ी में बंद रखा. युवती ने बताया कि वो रात भर बेहोशी की हालत में कार में पड़ी रही। सुबह उसको अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना का पता लगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवती को कार में देखा गया और उसे उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद युवती व उसके परिजन तल्लीताल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामले पर मुकदमा दर्ज करवाया।

तल्लीताल थाने के एसओ विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जब पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन आरोपी की कोर्ट में पेशी कराई।

नैनीताल जिला न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल से आरोपी को नैनीताल के टीआरसी सेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

Related Post

CM Dhami

अग्निपथ योजना से बड़े स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम धामी

Posted by - June 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath scheme)…
UCC

अब इंतजार हुआ खत्म, उत्तराखंड में इस दिन से लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता

Posted by - January 25, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के देहरादून दौरे से एक दिन पहले 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक…
cm dhami

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध -सीएम धामी

Posted by - December 31, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हाथीबड़कला, देहरादून में नववर्ष के अवसर पर आयोजित पूर्व सैनिक मिलन…
Pushkar

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जखोल में किया बिशु मेले का उद्धघाटन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को उत्तरकाशी (Uttarkashi) के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर…
cm dhami participated in baisakhi festival 2026

हरिद्वार से धामी का संदेश: एकता और सद्भाव से बनेगा मजबूत भारत

Posted by - April 13, 2026 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति…