कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लिए जाने से भड़की कांग्रेस का लोकसभा में हंगामा

971 0

नयी दिल्ली। गांधी परिवार से SPG​ सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को सदन में हंगामा किया। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए लोकसभा स्पीकर के आसन के निकट पहुंच गए। इसके बाद द्रमुक के सदस्य भी कांग्रेस के समर्थन में आकर नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस और द्रमुक के सदस्यों ने कहा कि ‘बदले की राजनीति बंद करो’, ‘एसपीजी के साथ राजनीति करना बंद करो’ और ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए। बता दें कि हाल ही में सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की SPG​ सुरक्षा वापस ले ली थी। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

शिवपाल बोले सपा से गठबंधन को तैयार, मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे 

तो वहीं लोकसभा में बसपा के कुंवर दानिश अली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग करने का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। नेशनल कांफ्रेस के हसनैन मसूदी भी आसन के समीप खड़े हुए दिखाई दिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में शोरगुल के बीच प्रश्नकाल आरंभ किया। जिसकी शुरुआत किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने संबंधी प्रश्नों से हुई।

बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील करते हुए कहा कि किसानों के विषय पर चर्चा हो रही है और ऐसे में सदन में हंगामा अच्छी परंपरा नहीं है।लोकसभा अध्यक्ष की अपील के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा। नारेबाजी के बीच ही बिरला ने प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।

Related Post

International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी समृद्ध यूपी की झलक

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show)  के माध्यम से ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स में एक माह में पांचवा निवेशक बना केकेआर, किया भारी निवेश

Posted by - May 22, 2020 0
मुंबई। लाॅकडाउन के बावजूद देश के धनकुबेर मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और…
काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

Posted by - March 6, 2021 0
काकोरी कस्बा निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने 43 वें यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का…
Google Pay

आरबीआई से दिल्ली हाईकोर्ट से मांगा जवाब, बिना मंजूरी कैसे चल रहा है Google Pay

Posted by - April 10, 2019 0
डेक डेस्क। दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल पेमेंट ऐप गूगल पे को लेकर सवाल पूछा है।…