Winter Session

यूपी विधान सभा शीतकालीन सत्र: सदन में मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

467 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहली दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव लगभग 83 वर्ष के थे। वह 10 बार विधानसभा के सदस्य और एक बार एमएलसी रहे। वह कई बार मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वह लोकसभा सदस्य भी चुने गए। केंद्र की देवगौड़ा सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। उनका निधन प्रदेश और देश के लिए बड़ी क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अनुपस्थिति में समाजवादी पार्टी के विधायक व विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इनके अलावा कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, बसपा नेता उमाशंकर सिंह, अपना दल एस के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी अध्यक्ष डा. संजय निषात समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में सदन में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को रखा गया। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।

Related Post

CN YOGI IN NATH SAMPRDAY PROGRAM

“नाथ पंथ” पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे सीएम योगी

Posted by - March 20, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ‘नाथ पंथ (Nath Panth) के वैश्विक प्रदेय’ विषय पर…

त्रिवार्षिक चुनाव व सम्मेलन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव आज

Posted by - September 7, 2021 0
चुनाव को मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा रामपुर द्वारा संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश की कार्यकारिणी के 75 पदाधिकारियों का चुनाव…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन

Posted by - February 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल को बनाया उम्मीदवार

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को ओडिशा (Odisha) से पार्टी की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति…