Winter Session

यूपी विधान सभा शीतकालीन सत्र: सदन में मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

443 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहली दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव लगभग 83 वर्ष के थे। वह 10 बार विधानसभा के सदस्य और एक बार एमएलसी रहे। वह कई बार मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वह लोकसभा सदस्य भी चुने गए। केंद्र की देवगौड़ा सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। उनका निधन प्रदेश और देश के लिए बड़ी क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अनुपस्थिति में समाजवादी पार्टी के विधायक व विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इनके अलावा कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, बसपा नेता उमाशंकर सिंह, अपना दल एस के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी अध्यक्ष डा. संजय निषात समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में सदन में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को रखा गया। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।

Related Post

Sudeep Jain

ममता को चुनाव आयुक्त की दो टूक, सत्तारूढ़ दल से करीबी के आरोप में अपमानित करना ठीक नहीं

Posted by - March 17, 2021 0
कोलकाता ।  कोलकाता प्रभारी उप चुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) सुदीप जैन (Sudeep Jain) ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से…

बीजेपी अध्यक्ष का शिवसेना के खिलाफ जंग का एलान, साथ लड़े तो ठीक वर्ना उखाड़ फेंकेंगे

Posted by - January 7, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहयोगी…
CM Yogi

अभिभावक के रूप में सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद, दोस्त बन गिफ्ट की चॉकलेट

Posted by - May 29, 2024 0
गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का एक दृश्य बहुत से श्रद्धालुओं, उनके पाल्यों के लिए आजीवन स्मरणीय बन गया। देश…
RTE

योगी सरकार ने 1.26 लाख से अधिक वंचित बच्चों को दिलाया निजी स्कूलों में दाखिला

Posted by - May 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बना दिया है। ‘शिक्षा…