दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या भोपाल में दिग्विजय सिंह को उमा भारती देंगी टक्कर ?

1006 0

भोपाल। भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी बीजेपी उमा भारती को प्रत्याशी बना सकती है। खबर है कि संघ उमा भारती को दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहा है।

बीजेपी अभी तक दिग्विजय सिंह  की  नहीं ढूंढ़ पायी है काट  

सूत्रों से खबर मिली है कि संघ उमा को चुनाव लड़ने के लिए उनसे चर्चा कर रहा है। उमा भारती फिलहाल झांसी से सांसद हैं। इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब बीजेपी उमा के नाम का एलान कर सकती है। बता दें कि भोपाल सीट से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी अभी तक उनकी काट नहीं ढूंढ़ पायी है।

ये भी पढ़ें :-Video : कन्हैया के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- जिया हो बिहार के लाला… 

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के कद और बीजेपी की उलझन देखते हुए अब सीधे संघ ने कमान संभाल ली

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के कद और बीजेपी की उलझन देखते हुए अब सीधे संघ ने कमान संभाल ली है। सिंह को टक्कर देने के लिए पहले बीजेपी ने साध्वी ऋतंभरा और प्रज्ञा तक के नाम की चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम उछला, लेकिन बीजेपी आज तक भोपाल, इंदौर समेत कई सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नाम का नहीं तय कर पाई है। फिलहाल पार्टी अभी तक 21 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। उसे बाद बाकी बची आठ सीटों पर प्रत्याशी ऐलान करना बाकी है।

ये भी पढ़ें :-मायावती का भाजपाइयों पर हमला, कहा – कम्बल ओढ़ कर पीते हैं बीजेपी नेता 

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी को कोई चेहरा नहीं मिल रहा

उमा भारती के नाम का ज़िक्र आने पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी को कोई चेहरा नहीं मिल रहा है। बीजेपी अगर उमा भारती को चुनाव मैदान में उतारती है तो उसके बाद कांग्रेस की जीत पर कोई संकट नहीं आएगा। भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित है।

Related Post

CM Yogi

पशुओं को भी खूब भाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेहिल सानिध्य

Posted by - December 31, 2022 0
गोरखपुर। विकास, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश को नजीर के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले…
CM Yogi in Janta Darbar

किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं… मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में किया आश्वस्त

Posted by - November 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Posted by - September 3, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन…