rape

दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ेंगे नहीं, पकड़कर एंकाउंटर करेंगे

705 0

छह साल की बच्ची से रेप (Rape) के बाद हत्या किए जाने के मामले में तेलंगाना सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं और आरोपी की गिरफ्तारी व सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच सरकार के लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर (Encounter) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से जल्द मिलने और मदद करने का वादा भी किया।

सोनू सूद के घर आयकर विभाग का छापा

बता दें, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए 10 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं 15 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।

हैदराबाद में नौ सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक बंद घर से बरामद हुआ था। इस घटना में पड़ोस का ही एक 30 वर्षीय युवक आरोपी है। आरोपी युवक फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर चौराहे की सफाई की, कचरे को डस्टबिन में डाला

Posted by - September 22, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को मऊ नगर पालिका परिषद…
AK Sharma

निकायों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है: एके शर्मा

Posted by - June 1, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका ‘स्वच्छता टाइम्स’ का किया अनावरण

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और…