Rajkumar Rawat

Nikay Chunav: खारे पानी तथा बंदरों की समस्याओं से कराया जाएगा मुक्त: राजकुमार रावत

355 0

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन मेयर पद के कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार रावत (Rajkumar Rawat) ने बताया कि वह जनता के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हैं उन्होंने बताया कि मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में खारे पानी की समस्या बहुत ज्यादा है यह समस्या बहुत बड़ी है वह मेयर बनते हैं तो सबसे पहले खारे पानी की समस्या को दूर कर आएंगे।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो बंदरों की समस्या है देखा जाता है कि आए दिन मथुरा वृंदावन में बंदरों की समस्याओं को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं वह मथुरा वृंदावन की जनता के लिए बंदर सफारी बनवाने का कार्य करेंगे। राजकुमार रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और जनता का भरपूर सहयोग उनको मिल रहा है।

जब वह विधायक थे तब भी उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं सबसे पहले उन्होंने महावन तहसील का निर्माण गोवर्धन में अडींग से लेकर गोवर्धन तक हाईवे बनवाने का कार्य किया अक्सर गोवर्धन मेले में जाम की समस्या बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होती थी जिस समस्या को उन्होंने दूर कराया था गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर कार्यों को कराया ।

पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन

वह चाहा चाहते हैं कि मथुरा वृंदावन का विकास हो उनकी कोशिश रहेगी कि वह भरपूर तरीके से मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र का विकास कराएंगे। राजकुमार रावत (Rajkumar Rawat) ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में जाकर देखा है कि अभी भी जो गली मोहल्ले हैं वहां पर अभी भी विकास नहीं हुआ है जिससे लोग परेशान है। वह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तरीके से कार्य करते आए हैं और करते रहेंगे और बताया कि नगर निगम मथुरा वृंदावन के क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग उनको मिल रहा है पार्टी के कार्यकर्ता नेता भी पूरी मेहनत के साथ चुनाव में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के तहत राजकुमार रावत (Rajkumar Rawat) तथा श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने कांग्रेस पार्टी से अपना-अपना अलग-अलग नामांकन किया था कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार रावत को बनाया है वही श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने भी अपना नामांकन ।

कांग्रेस पार्टी से किया था रिटर्निंग ऑफिसर ने टेक्निकल प्वाइंट को आधार मानते हुए श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया को चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा एलॉट कर दिया है वही कॉन्ग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में राजकुमार रावत को चुनाव चिन्ह जीप दी गई है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया को पार्टी विरोधी नीतियां के आधार पर निलंबित कर दिया है।

(मथुरा से संवाददाता मधुसूदन शर्मा की रिपोर्ट)

Related Post

UP Vidhansabha

जब विपक्ष ने उठाया बेरोजगारी मुद्दा, तो सरकार ने दिया ये जवाब…

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (up vidhan sabha) में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।…
arvind kejriwal with farmers

Agriculture Law गतिरोध का 87वां दिन : यूपी के किसानों से मिले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Posted by - February 21, 2021 0
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को विधानसभा…
Power

प्रदेश में बढ़ी हुई विद्युत मांग के सापेक्ष पावर कॉरपोरेशन अनवरत कर रहा विद्युत आपूर्ति

Posted by - May 29, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में प्रचंड गर्मी और लू के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…