Anti Romeo Squad

अब मनचलों की लगेगी क्लास, फिर से एक्टिव हुई एंटी रोमियो स्क्वाड

579 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड (Anti Romeo Squad) को फिर से सक्रिय कर दिया है। शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को भी गृह विभाग की बैठक में उन्होंने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में मनचलों के साथ जरा भी भी ढिलाई ठीक नहीं है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navaratri) के पहले दिन से बेटियों और महिला की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

यूपी के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वाड से जुड़े पुलिस अधिकारी लड़कियों के स्कूल जाकर उनसे बातचीत करके उनकी परेशानी पूछ रहे हैं, उनका फीडबैक ले रहे हैं। स्कूल, कालेज या फिर किसी भी स्थान पर मनचलों को देखते ही पुसिलकर्मी एक्शन मोड में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें : रमजान पर बोले ईदगाह के इमाम, आज दिखेगा चांद तो कल से होगा पहला रोजा

लखनऊ में तो डीसीएपी नार्थ एस चिनप्पा ने फोर्स के साथ आज शनिवार को यह अभियान चलाया है। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड ने आइटी कालेज तथा करामत गल्र्स कॉलेज की छात्राओं से मिलकर उनका फीड बैक लिया। इसी तरह से नेशनल पीजी कालेज तथा चारबाग में खालसा कालेज की छात्राओं से भी परेशानी का कारण पूछा गया है।

यह भी पढ़ें : 9 दिन मुर्गे-बकरे की बचेगी जान, इस शहर में बंद रहेंगी मीट की दुकान

 

 

Related Post

CM Yogi

ये धरती हमारी मां है, इसके प्रति हमें अपने दायित्वों का करना होगा सही प्रकार से निर्वहन: सीएम योगी

Posted by - April 10, 2023 0
लखनऊ। एक तरफ विकास आज की आवश्यक्ता है, तो पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों से भी हम मुक्त नहीं…
Crackdown on adulterators during festivals

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

Posted by - October 19, 2025 0
लखनऊ। त्योहारों के मौसम में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर…
Tiger friends

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में अब पर्यटकों को मिलेगा जंगल सफारी का आनंद

Posted by - May 25, 2022 0
वाराणसी। तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ के करीब  गौतम बुद्ध इको पार्क विकसित किया जाएगा। हरहुआ के पास उंदी…