कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय क्यों नहीं लेते अखिलेश: स्वतंत्र देव

639 0

अयोध्या में विवादित ढांचे की बरसी पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev)  ने सवालिया लहजे में कहा कि योगी सरकार की हर उपलब्धि को अपने कार्यकाल का बताने वाले अखिलेश यादव अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय लेना चाहेंगे।

सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया “ हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे।” उन्होने हैश टैग में ‘कारसेवक अमर रहें’ लिखा।

गौरतलब है कि यूपी में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के कार्यकाल में 30 अक्तूबर 1990 को लाखों कारसेवक अयोध्या में इकट्ठा हुए थे। उनका मकसद विवादित ढांचे को ध्वस्त करना था। बेकाबू कारसेवकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये सुरक्षा बलों ने गोलबारी की थी जिसमें कई कारसेवक हताहत हुये थे।

हालांकि छह दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था। कारसेवकों के इस कृत्य की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुये कल्याण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Post

digital volunteers

सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस ने प्रदेश के हर क्षेत्र में बनाए हैं डिजिटल वॉलेंटियर्स

Posted by - September 12, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर यूपी पुलिस ने तैयारियां शुरू कर…
Waste water will also be used for farming and industry.

सीएम योगी का विजन : 2035 तक वेस्ट वॉटर से भी होगी खेती और चलेंगी इंडस्ट्री

Posted by - December 31, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
Ramlala

सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या

Posted by - April 17, 2024 0
अयोध्या । प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती…