फूट-फूटकर रोने लगीं दीपिका पादुकोण

डांस के मंच पर क्यूं फूट-फूटकर रोने लगीं दीपिका पादुकोण?,देखें Viral Video

759 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस क डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5’ में जाएंगी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण रोती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण उस समय इमोशनल हो जाती हैं जब डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5’ के कंटेस्टेंट उनके सॉन्ग पर परफॉर्म करते हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर दीपिका पादुकोण रोने लगती हैं। सभी कंटेस्टेंट ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है।

डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 में सारे कंटेस्टेंट दीपिका पादुकोण के गानों पर परफॉर्म करते दिखे

डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 में सारे कंटेस्टेंट दीपिका पादुकोण के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसे देखकर दीपिका पादुकोण इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, कि ‘मैंने आज तक कभी अपने पूरे करियर के बारे में सोचा नहीं है। बस काम करती गई, करती गई। उन्होंने कहा कि आज मुझे आप लोगों के जरिये यह जानने का मौका मिला कि जो मैं आप लोगों के लिए काम करती रही वह सही रहा। वाकई सभी कंटेस्टेंट ने कमाल का डांस किया और इसी वजह से दीपिका पादुकोण को अब तक किए अपने काम के बारे में एक झलक देखने को मौका भी मिला है।

दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होगी

दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि केए प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को पेश कर रही हैं। ‘छपाक’ के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की भी जमकर सराहना हुई है।

Related Post

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, बोली- पिता ने करियर चुनाव में दिया साथ

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया…
एवलिन शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा बोलीं-बहुत ही क्लासी होते हैं भारतीय परिधान

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई। जर्मन-भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं। वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी…