चुकंदर का जूस

जानें क्यू वर्कआउट के बाद बेस्ट माना जाता है चुकंदर का जूस?

1009 0

नई दिल्ली। आजकल आमतौर पर ज्‍यादातर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि जिम जाने से पहले और बाद में किन चीजों का सेवन करना चाहिए। ताकि वह फिट और हेल्दी दोनों रह सकें। क्या आप जानते हैं शेक और जूस वर्कआउट के बाद और पहले पी सकते हैं? आज हम आपको बता रहे हैं कि पोस्ट वर्कआउट चुकंदर का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं?

चुकंदर का जूस एक सूपरफूड या “सुपरजूस” माना जाता है, क्योंकि यह एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करता है

चुकंदर के जूस को एक सूपरफूड या “सुपरजूस” माना जाता है, क्योंकि यह एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। इसके अलावा रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है और रक्त के प्रवाह को बढ़ा सकता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चुकंदर का जूस एक बेहतरीन पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक है।

सरकार से राहत नहीं मिलने पर बंद हो जाएगी वोडाफोन-आइडिया 

इंग्लैंड में नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय में हाल ही किए गए एक रिसर्च के अनुसार, बीटरूट का जूस पीने से मांसपेशियों को किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है। इस रिसर्च बीस लोगों पर किया गया था, जिन्हें तीन ग्रुप्स में बांटा गया। एक ग्रुप ने 250 मिलीलीटर चुकंदर के जूस का सेवन किया, दूसरे ने 125 मिलीलीटर और तीसरे को ने एक प्लेसबो प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने 100 बार जंप करने के 24 से 48 घंटे बाद यह जूस लिया।

रिसर्च में यह पाया गया कि जिस ग्रुप ने चुकंदर के जूस की सबसे अधिक खुराक ली थी, वह तेजी से ठीक हो गया। इसके अलावा चुकंदर के जूस में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो तेजी से मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करता है। यहां तक कि सूजन को कम करता है।
शोधकर्ताओं ने दावा किया कि आप वर्कआउट के बाद चुकंदर का जूस आसानी से ले सकते हैं। रिसर्च में यह भी पता चला है कि मैराथन से पहले इस जूस को पीने से आपको तेजी से चलने में मदद हो सकती है।

Related Post

NRC

बीजेपी के मंत्री ने असम में NRC ड्राफ्ट को किया खारिज, बोले- इसकी जरूरत नहीं

Posted by - November 20, 2019 0
गुवाहाटी। असम में बीजेपी सरकार के मंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने एक बार फिर से एनआरसी पर अपना असंतोष जताया…
बिजनौर रैली

‘कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं’- मायावती

Posted by - April 9, 2019 0
बिजनौर। आज यानी मंगलवार को बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती विरोधियों पर जमकर गरजीं। उन्होंने…

एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जब हुआ सारा अली खान सामना, तो जानें कैसा था रिएक्शन

Posted by - May 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सारा अली खान हाल ही में अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2′ की…
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

गारंटी अवधि में खराब एलईडी बल्ब बदले जाएं: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर की पूर्व संध्या पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य…