Chief Minister

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? नए चेहरे पर मंथन शुरू, इनका नाम सबसे आगे

789 0

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रचंड जीत हासिल की है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अपनी सीट नहीं बचा सके और चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस कारण अब बीजेपी में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के नए चेहरे पर मंथन करना शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार के फैसले से नाराज हुए मुख्यमंत्री, किया निवेदन

नए मुख्यमंत्री के लिए श्रीनगर सीट से विधायक और निवर्तमान मंत्री धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्री रहे सतपाल महाराज के नामों की चर्चा शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अपने पूर्ववर्ती हरीश रावत और भुवन चंद्र खंडूरी की तरह हार का सामना करना पड़ा है। धामी के चुनाव हारने के बाद से अब नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसी चर्चा तेज है कि बीजेपी उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाए रख सकती है।

हालांकि उत्तराखंड की कमान कौन संभालेगा अभी तक इसपर कोई फेसला नहीं लिया गया है लेकिन अभी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड का CM कौन होगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

Related Post

गठबंधन से इनकार पर कांग्रेस का बयान

यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं

Posted by - March 13, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का किया लोकार्पण

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक…
cm yogi

सीएम योगी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया

Posted by - January 19, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां लाल…