ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक और ऐश्वर्या के झगड़े में कौन बोलता है सॉरी?, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

1292 0

मुंबई। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड स्टार्स के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो कपिल शर्मा के शो के दौरान का ।है जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आई थीं। इस वीडियो में कपिल, ऐश्वर्या से कई मज़ेदार सवाल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या इस सवाल के जवाब में कहती हैं कि वह ही पहले सॉरी बोल देती हैं और बात को खत्म कर देती हैं

वीडियो में कपिल, ऐश्वर्या से पूछते हैं कि अगर आपका और अभिषेक सर का झगड़ा होता है। तो कौन पहले सॉरी बोलता हैं? सबको लगता है कि ऐश्वर्या इस सवाल के जवाब में अभिषेक बच्चन का नाम लेंगी, लेकिन एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर उनके और अभिषेक के बीच झगड़ा होता है। तो वह ही पहले सॉरी बोल देती हैं और बात को खत्म कर देती हैं। एक्ट्रेस के इस जवाब से सब हैरान हो जाते हैं। इस पर कपिल शर्मा मज़ाक में कहते हैं कि इतनी खूबसूरत बीवी और वह भी सॉरी बोले ये तो ख़ुदा का कहर है।

https://www.instagram.com/p/CBE819AhFak/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐश्वर्या से उनकी शादी की सालगिरह के बारे में बात करते हैं कि वह मालदीव्स घूमने गए थे न?

इसके बाद कपिल, ऐश्वर्या से उनकी शादी की सालगिरह के बारे में बात करते हैं कि वह मालदीव्स घूमने गए थे न? इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि नहीं वो मालदीव्स अभिषेक के जन्मदिन पर गए थे, सालगिरह तो उन्होंने मुंबई में अपने घर पर ही मनाई थी। ऐश्वर्या के इस जवाब पर कपिल फिर चुटकी लेते हैं और कहते हैं कि ये बड़े लोग हैं बर्थडे मनाने मालदीव्स जाते हैं और एक हम लोग हैं मुंबई से थोड़ा दूर जाकर चिक्की खाकर आ जाते हैं।

Related Post

फिल्म ‘मरजावां’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रितेश और सिद्धार्थ का दिखा ये अंदाज

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मरजावां’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और…

कोविंड19 के नियमों को पालन कराने हेतु पुलिस ने लोगो से की अपील

Posted by - March 21, 2021 0
उपजिलाधिकारी मलिहाबाद  के नेतृत्व में तहसीलदार शम्भू शरण व सीओ मलिहाबाद योगेंद्र कुमार ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाजार…

रेबेका ‘मिशन इंपॉसिबल’ के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

Posted by - January 27, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। रेबेका फर्गुसन आखिरी बार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट’ में नजर आईं थीं। रेबेका फर्गुसन ने…