royal lady finger

जब ऐसे बनाएगें शाही भिन्डी तो स्वाद लंबे समय तक आपकी जुबां पर बना रहेगा

1513 0

शाही भिन्डी जैसा कि इसके नाम से ही लग रहा है, इसका स्वाद लंबे समय तक आपकी जुबां पर बना रहेगा। तो दोपहर के लंच या रात के डिनर में इस लाजवाब डिश को बनाएं और खुद भी खाएं व दोस्तों को भी खिलाएं।

सामग्री :

भिन्डी 300 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच, गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच, फ्रेश क्रीम- 2 चम्मच, कसूरी मेथी- 1/2 चम्मच, तेल- 2 चम्मच, घी- 1 चम्मच, कटा प्याज- 1, काजू- 1/4 कप, टमाटर- 1, लहसुन- 4 कलियां, कद्दूकस किया अदरक- 1 चम्मच, इलायची- 2, लौंग- 2, दालचीनी- 1 टुकड़ा, हरी मिर्च- 1, शाही जीरा- 1 चम्मच

ड्रग्स की रानी रिया चक्रवर्ती का जेल में हुआ ये हाल, जानें कैसे हो रहा है सलूक?

 

विधि :

भिन्डी को धोकर काट लें। एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमें शाही जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो उसमें इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकेंड भूनें। प्याज, अदरक और लहसुन डालें। प्याज के मुलायम होने तक पकाएं। अब पैन में काजू और हरी मिर्च डालें। अब पैन में टमाटर डालें और मध्यम आंच पर भूनें। जब सभी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए तो गैस ऑफ कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब उसी पैन में घी गर्म करें और उसमें भिन्डी को डालकर पकाएं। जब भिन्डी आधी पक जाए तो उसमें आवश्यकतानुसार नमक छिड़क दें। ध्यान रखें कि भिन्डी जले नहीं। भिन्डी को बाउल में निकाल लें। अब उसी पैन में एक चम्मच तेल और गर्म करें और उसमें मसालों का तैयार पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिलाकर मसालों को पकाएं।

भिन्डी को अब ग्रेवी में डालकर मिलाएं। ग्रेवी अगर गाढ़ी हो तो उसमें आवश्यकतानुसार गर्म पानी डालें। एक उबाल लाने के बाद आंच धीमी करके दो से तीन मिनट तक पकाएं। सबसे अंत में क्रीम और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं। गर्मागर्म सर्व करें।

Related Post

हिन्दू धर्म का लोकप्रिय त्योहार गणेश चतुर्थी के पीछे का जानें दिलचस्प संस्करण

Posted by - August 29, 2019 0
लखनऊ डेस्क। गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है जिसके दौरान लाखों लोग भगवान शिव और देवी पार्वती…
Sri Adi Shankar Viman Mandapam

महाकुम्भ में भारतीय दर्शन और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना श्री आदि शंकर विमान मंडपम्

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पुण्य भूमि पर स्थित आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर (Sri Adi Shankar Viman Mandapam) एक ऐतिहासिक…
CM Dhami

सीएम धामी से उप सेना प्रमुख ले. जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 3, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव…