सलमान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनाई

जब सलमान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका सिखाया, तस्वीरें वायरल

1258 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों न सिर्फ अपनी फिल्म दबंग 3  के साथ ही बिग बॉस शो 13 को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आपको एक किस्सा सलमान खान और सनी लियोनी का बताते हैं ।

सनी लियोनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी मदद सलमान खान ने साड़ी पहनने के लिए की थी

वैसे तो सलमान खान बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के न सिर्फ डेब्यू में मदद कर चुके हैं बल्कि वह कई अभिनेत्रियों के डूबते करियर को भी सहारा दे चुके हैं, लेकिन सनी लियोनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं। जिनकी मदद सलमान खान ने साड़ी पहनने के लिए की थी। तब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

बता दें कि वक्त था जनवरी 2014 और मौका था स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स का। इस शो के दौरान सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था। वहीं इसके बाद सनी लियोनी ने कहा था कि वह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।’ बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी हैं। शो में सनी लियोनी का पोल डांस काफी सुर्खियों में रहा था।

2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसम्बर को, सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा 

सलमान खान के करियर की करें तो उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज हो चुकी है

वैसे बात सलमान खान के करियर की करें तो उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज हो चुकी है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ने अभी तक 90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में सलमान के साथ सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है।

Related Post

जिया हो बिहार के लाला...

Video : कन्हैया के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- जिया हो बिहार के लाला…

Posted by - April 12, 2019 0
बेगूसराय। बॉलीवुड अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर अपने जन्मदिन पर बिहार के बेगूसराय पहुंची । जहां पर स्वरा भास्‍कर ने बेगूसराय में…
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

Posted by - December 20, 2019 0
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने…