CM Mamta

व्हीलचेयर पर ममता : पुरुलिया की रैली में बोलीं ममता, लोगों का दर्द मुझसे ज्यादा

850 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata) आज व्हीलचेयर पर पुरुलिया में रैली की। उन्होंने कहा कि पुरुलिया में उनके कार्यकाल में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों का दर्द उनके दर्द से ज्यादा है।

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata) ने आज पुरुलिया में रैली की। नंदीग्राम में लगी चोट का जिक्र करते हुए ममता (Mamata) ने कहा कि लोगों को लगा था कि वे बाहर नहीं निकलेंगी, लेकिन लोगों की पीड़ा के कारण उन्हें निकलना पड़ा। बता दें कि नंदीग्राम में लगी चोट के बाद कोलकाता से बाहर पुरुलिया के बाघमुंडी में ममता की पहली रैली आयोजित की गई।

अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए ममता (Mamata) ने कहा कि उन्होंने आदिवासियों के हक में कानून बनाए।

इससे पहले रविवार को नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरी थी। बता दें कि सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की अपनी छवि के अनुरूप व्हीलचेयर पर बैठकर तृणमूल कांग्रेस के एक रोड शो का नेतृत्व किया था। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दलों को आगाह करते हुए ऐलान किया कि एक घायल बाघ कहीं अधिक खतरनाक होता है।

ममता (Mamata) के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता भी थे। ममता (Mamata) हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं, जबकि सुरक्षाकर्मी उनकी व्हीलचेयर को पकड़ कर आगे बढ़ा रहे थे। ममता (Mamata) ‘नंदीग्राम’ दिवस के मौके पर मेयो रोड से हाजरा मोड़ तक पांच किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुईं।

Related Post

magh mela

महाकुंभ की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - December 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले (Magh Mela) में त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम एकत्र होगा । योगी…
signage boards

रामनगरी में तीर्थयात्रियों को सही राह दिखायेंगी बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निरंतर देखरेख में अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा के लिए तमाम नये प्रयास…
CM Dhami

हम यूसीसी की तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है: धामी

Posted by - April 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री…