WB Election bomb Blast

पश्चिम बंगालः आखिरी चरण की वोटिंग के बीच बमबाजी

979 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच बमबाजी की घटना सामने आई है। आज सुबह 7.30 बजे बंगाल में जोरासांको विधानसभा क्षेत्र के महाजाती सदन के सामने बम फेंका गया है।

हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर कोलकाता पुलिस का विशेष बल और केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात कराए गये हैं।

बमबाजी की घटना पर टीएमसी उम्मीदवार विवेक गुप्ता ने बमबाजी का आरोप भाजपा पर लगाते हुए कहा कि इस तरह की हरकत से साफ है कि ये स्थानीय मुसलमान मतदाताओं को भयभीत करने की साजिश है। उन्हें मतदान करने से रोका जा रहा है।

वहीं, जोरासांको से भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित ने आरोप लगाया कि जब वह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं, तब उनके वाहन पर देसी बम फेंके गये। उन्होंने कहा कि बम मेरी कार पर फेंके गये लेकिन मैं बच गयी। मैं निश्चित रूप से सभी मतदान केंद्रों का दौरा करूंगी। पुरोहित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की और यह मतदाताओं को डराने की साजिश है। बमबाजी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, तनाव को कम करने के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि बंगाल में जारी वोटिंग के बीच अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। निर्वाचन आयोग ने हालांकि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए है लेकिन इसके बावजूद संक्रमण फैलने की चिंता बनी हुई हैं।

Related Post

राहुल गांधी

किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Posted by - January 9, 2019 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर में बुधवार यानि आज किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…

बीजेपी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा, अभिभाषण तक न पढ़ सके राज्यपाल

Posted by - July 2, 2021 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना हुआ कि…
AK Sharma

रिश्वत मांगने पर ऊर्जा मंत्री का सख्त रुख, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…

हरिद्वार में मीट बैन से नाराज हाईकोर्ट! जज बोले- तो क्या अब सरकार तय करेगी की लोग क्या खाएं?

Posted by - July 17, 2021 0
हरिद्वार जिले में मीट बैन को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो याचिका पर सुनवाई की और मांस मुक्त शहर बनाने…