West Bangal Election

पश्चिम बंगाल चुनाव : 5 बजे तक मतदान 79.76 प्रतिशत वोटिंग, लगातार पोलिंग बूथ पहुंच रहे वोटर्स

933 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज (West Bengal Assembly Election) छठे चरण का मतदान हो रहा है। आज 4 जिलों की कुल 43 सीटों पर वोटिंग चल रही है। उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण बंगाल में नदिया, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी बर्दवान की कुल 43 सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे।

जिन 43 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है वहां कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ तीन लाख 8 हजार 791 है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के कुल 306 उम्मीदवार मैदान में हैं। टीएमसी और बीजेपी (TMC-BJP) ने सभी 43 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे है. जबकि बूथों की कुल संख्या 14,480 है।

कई हैवीवेट उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

मतदान के दौरान निगरानी के लिए 28 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और 13 व्यय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। आज कई हैवीवेट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा, ममता बनर्जी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती, कौसानी मुखर्जी सहित अन्य उम्मादवार शामिल हैं।

5 बजे तक मतदान 79.76 प्रतिशत मतदान

कुल मतदान 79.76 प्रतिशत
उत्तर दिनाजपुर 77.76 प्रतिशत
नदिया 82.67 प्रतिशत
उत्तर 24 परगना 75.94 प्रतिशत
पूर्व बर्धमान 82.15 प्रतिशत

उत्तर 24 परगना के बागदा में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप

उत्तर 24 परगना के बागदा में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगा है। गांव के लोगों के साथ विवाद के बाद पुलिस ने चलाई गोली। तीन लोगों को गोली लगने और बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है।

PM मोदी ने की ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक

पीएम मोदी ने देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के प्रयासों पर जानकारी दी।

Related Post

CM Yogi

आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से…
आनंदी बेन पटेल ने कहा चुनौतियों से ही जूझकर मिलती है सफलता

आनंदी बेन पटेल ने कहा चुनौतियों से ही जूझकर मिलती है सफलता

Posted by - March 6, 2021 0
विद्यार्थी सर्वगुण सम्पन्न जनशक्ति बनकर प्रदेश और देश के लिये महत्वपूर्ण योगदान करें। जीवन में विद्यार्थी का लक्ष्य स्पष्ट होना…
Deepotsav

दीपोत्सव 2024: लाइव टेलीकास्ट के जरिए पूरी दुनिया देखेगी अयोध्या की भव्यता

Posted by - October 28, 2024 0
अयोध्या। आठवें दीपोत्सव (Deepotsav) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा…