pm modi

हमारी संस्कृति को गाली दी, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे: पीएम मोदी

712 0

पुद्दुचेरी। पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में आज रैलियाों का रैला होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज आज अपनी ताकत दिखाएंगे। पीएम मोदी  दक्षिण में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, ममता बनर्जी और अमित शाह आज बंगाल के नंदीग्राम में रोड शो करेंगे। वहीं, जेपी नड्डा और राहुल गांधी असम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

इस बीच केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी (PM Modi) की रैली चल रही है। मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘मैं आगामी चुनाव में बीजेपी के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। मैं यहां एक विजन लेकर आया हूं जो केरल की वर्तमान स्थिति से बिल्कुल अलग है।’ 

पीएम मोदी(PM Modi)  ने एलडीएफ और यूडीएफ को चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं एलडीएफ और यूडीएफ को बता दूं कि अगर उन्होंने हमारी संस्कृति को गाली दी, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्रन को केरल सरकार ने गिरफ्तार करवाया। उनके साथ बुरा व्यवहार किया। उनका अपराध क्या था? यही कि उन्होंने केरल की परंपराओं के लिए बात की थी?’

पीएम मोदी(PM Modi)  ने कहा, ‘LDF और UDF ने यहां विकास की गति को धीमा कर दिया है। इसलिए केरल को अब FAST विकास की जरूरत है जिसका वादा बीजेपी ने किया है.. FAST से मेरा मतलब है-

F- फिशरीज और फर्टिलाइजर

A – एग्रीकल्चर और आयुर्वेद

S- स्किल डेवलपमेंट और सोशल जस्टिस

T- टूरिज्म और टेक्नोलॉजी

Related Post

CM Yogi

काशी-तमिल संगमम से उत्तर भारत के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को किया बेनकाबः मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प

Posted by - June 16, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश के क्रम में मंगलवार 17 जून को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की…
cm dhami

सीएम धामी ने हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Posted by - October 31, 2022 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में एम.बी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित द हिमालयन…
बुर्के पर प्रतिबंध

‘आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए’- रघुराज सिंह

Posted by - February 10, 2020 0
अलीगढ़। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ से योगी सरकार के दर्ज प्राप्त कर आए दिन विवादित बयान जारी कर…