CM Bhajanlal Sharma

हमने तीन महीने में ही ईआरसीपी को लागू किया: भजनलाल शर्मा

324 0

भरतपुर। प्रधानमंत्री ने हर घर में बिजली पहुंचाने और नल से जल देने का काम किया है। कांग्रेस ने ईआरसीपी पर केवल राजनीति की, जबकि मोदी ने इस परियोजना का क्रियान्वयन करवाया। इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों में पेयजल तथा 2 लाख 80 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो पाएगा। इसके लिए जमीन अवाप्ति का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। हमारी सरकार के गठन के 90 दिनों में ही संकल्प पत्र में किए गए 45 प्रतिशत वादे हमने पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) रविवार को डीग जिले के सीकरी में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने भ्रष्टाचार और घोटाले करके जनता को छलने का काम किया है। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली, विकास की रफ्तार दोगुनी हुई है और उनकी जनहितैषी योजनाओं से सभी वर्गाें को अप्रत्याशित लाभ मिला है। गत 10 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब के कल्याण और उनकी सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती थी, जबकि कांग्रेस का गरीब से कोई सरोकार नहीं है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी। हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी किया हैं।

चुनाव

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पेपरलीक होने से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ है। हमारी सरकार के गठन के तुरंत बाद ही इन प्रकरणों की रोकथाम के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी द्वारा अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कुम्हेर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन नहीं ये ठगबंधन है। ये सभी दल भ्रष्टाचार के गढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए ये सब एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के लिए ईआरसीपी, शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता एवं उदयपुर मेें देवास परियोजना के माध्यम से प्रदेश की पानी की समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि भरतपुर व धौलपुर के जाट आरक्षण मामले में सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है और मंत्री स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र गिरिराज जी महाराज स्थल, महाराजा सूरजमल स्मारक, महाराजा खेमकरण स्मारक, डीग के गोवर्धन जी, बयाना का किला और रूपवास के महल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन करते कहा कि बाबासाहब के अंत्योदय के विजन पर भारतीय जनता पार्टी समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, उनके इस अतुलनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कुछ लोग आरक्षण पर भ्रम फैला रहे हैं। आरक्षण जारी रहेगा, इसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं हटा सकती।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गांरटी बताया और कहा कि ये सभी पूरी होगी। इसमें गरीब कल्याण के लिए 3 करोड़ घर देने का संकल्प और 80 करोड़ से अधिक लोगों को फ्री राशन जारी रखने की घोषणा की गई है। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार करने का संकल्प भी लिया गया है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि भाजपा राजस्थान में 2014 और 2019 की तरह ही इस बार भी 25 की 25 सीटें जीतेंगी। शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिलाने तथा हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Related Post

PM Modi

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) का शुभारंभ…
प्याज की कीमतें

प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : राम विलास पासवान

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्‍ली। देश में प्‍याज की बढ़ी कीमतों ने जहां आम आदमी के ‘आंसू’ निकाल रखे हैं। वहीं प्‍याज को…
स्वाति मालीवाल का तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का तलाक, ट्विटर पर लिखी ये बात

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है। इस बात…
घंटाघर पर 'CAA' विरोधी प्रदर्शन

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ में इमामबाड़ा क्षेत्र में घंटाघर पर 17 जनवरी से शुरु हुए CAA विरोधी प्रदर्शन को रविवार को एक…
pm modi

हमारी संस्कृति को गाली दी, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे: पीएम मोदी

Posted by - March 30, 2021 0
पुद्दुचेरी। पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में आज रैलियाों का रैला होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) , केंद्रीय गृह…