महाराष्ट्र में सरकार

महाराष्ट्र में हम बहुमत साबित करने में असफल रहे: बीजेपी

890 0

मुंबई। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी के प्रमुख चंद्रकात पाटिल ने रविवार शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से सरकार बनाने को लेकर मुलाकात की। इस बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि हमने राज्यपाल को इस बात की जानकारी दे दी है कि हम राज्य में अकेले सरकार नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन के जनादेश के बावजूद, हम सरकार नहीं बनाएंगे। शिवसेना जनादेश का अपमान करना चाहती है।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना अगर चाहे तो वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बना सकती है। उनके साथ हमारी दुआएं हैं।वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा महाराष्ट्र की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और हम इसे स्वीकार करते है, लेकिन इसके बाद पार्टी हाई कमान क्या निर्णय लेंगे, कब बोलेंगे, कैसा बोलेंगे वो उन पर छोड़ा हुआ है?

इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कांग्रेस के महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बारे में कहा कि राज्य में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार अभी सिर्फ ख्यालों में हैं। अगर हमें इन ख्यालों को हकीकत में बदलना है तो ये शिवसेना के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा और अगर हम शिवसेना का समर्थन लेते हैं तो ये कांग्रेस के लिए घातक होगा।

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र में कोई और सरकार गठित नहीं कर पाता है तो उनकी पार्टी अपनी अगली रणनीति की घोषणा करेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि राजनीति उनके दल के लिए कोई कारोबार नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने राज्यपाल से कांग्रेस-एनसीपी को सरकार बनाने के लिए न्योता देने की अपील की है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बीजेपी-शिवसेना ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है, ऐसे में महाराष्ट्र के राज्यपाल को प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े गठबंधन एनसीपी-कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

Related Post

पश्चिम बंगाल में रथयात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट बीजेपी को दिया झटका

Posted by - January 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में रथयात्रा को लेकर भाजपा को झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार…
floating restaurant

गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ पर मिलेगा उत्तर भारत के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ

Posted by - September 18, 2024 0
गोरखपुर। बीते सात सालों में योगी सरकार (Yogi Government) ने रामगढ़ताल क्षेत्र का ऐसा कायाकल्प किया है कि इस क्षेत्र…
CM Yogi

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचें मंत्री समूह, राहत कार्यों को करें तेज: सीएम योगी

Posted by - October 12, 2022 0
लखनऊ। जिलों के दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्री समूहों…
योगी सरकार को नोटिस

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

Posted by - January 7, 2020 0
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CAA का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपो पर योगी…