तेजस्वी यादव

हम यहां के मूलनिवासी हैं तुम जाओ पाकिस्तान – तेजस्वी यादव

1230 0

बिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के समस्तीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ”ऐई गिरगिटराज! जमींदारी के दिन लद गए पर तुम्हारी जमींदारी नहीं गई! तुम्हारे बाप का ज़मीन है ये? दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक को पाकिस्तान जाने कहता है! 90 के पहले वाला बंधुआ समझे हो? अरे हम मूलनिवासी हैं! तुम जाओ पाकिस्तान!.

ये भी पढ़ें :-बीजेपी नेता ने तेजस्वी से पूछा महागठबंधन का दूल्हा कौन? बोले- दुल्हन तो तैयार करवाइए 

आपको बता दें इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा, ”आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: पीएम के खिलाफ प्रियंका लड़ती तो फाइट अच्छी होती – बाबा रामदेव 

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज ने गुरुवार यानी कल एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा

Related Post

Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
UP Congress

कांग्रेस नेता ने कुलपति के पत्र पर कसा तंज, कहा- मुझे साढ़े 5 बजे के बाद नींद नहीं आती

Posted by - March 17, 2021 0
लखनऊ। अजान की वजह से नींद में खलल पड़ने को लेकर प्रयागराज विश्वविद्यालय (Allahabad University Vice Chancellor) की कुलपति संगीता…
CM Yogi

सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की…