Shahrukh Khan

शाहरुख खान का हैरतअंगेज स्टंट Video देख दातों तले दबा लेंगे उंगलियां

2311 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आये दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक्टिंग , डांस और एक्शन में भी माहिर हैं। एक्शन से ही जुड़ा उनका एक वीडियो सामने आया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। शाहरुख खान इस वीडियो में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फैन्स उनके नए अंदाज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस वीडियो को उनकी प्रोड्क्शन कंपनी रेड चिली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में शाहरुख खान कैजुअल ड्रेस में हवा में गोते लगाते दिख रहे हैं। फैन्स को उनका ऐसा अंदाज पहले कभी देखने को नहीं मिला था। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, ये कहना मुश्किल है कि उनका यह वीडियो क्लिप किसी फिल्म की शूटिंग का है या फिर किसी एड फिल्म का।

यूपी : 85 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन

 

शाहरुख खान के करियर की बात करें तो उनको आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था. अब वह दो साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्म पठान के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दीपिका और शाहरुख की साथ में यह चैथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: फिल्मी दुनिया से की अपने करियर की शुरुआत, फिर भी नही बन पाए सफल एक्टर

Posted by - September 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राकेश रोशन आज यानी 6 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं राकेश रोशन…

UBON ने डिजिटल सनसनी और अभिनेत्री मिस जन्नत जुबैर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया

Posted by - January 24, 2020 0
टेक उद्योग के एक प्रसिद्ध ब्रांड, UBON ने बॉलीवुड के हार्टथ्रोब टाइगर श्रॉफ के बाद जिन्हे अपने नए ब्रांड एंबेसडर…
CM Yogi

अपने मंत्रियों संग सीएम योगी आज देखेंगे फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

Posted by - June 2, 2022 0
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट…