कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल

रैंप पर वॉक करते हुए कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल, यहां देखें

1163 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है। वीडियो में रेड ड्रेस में कैटवॉक करती कैटरीना बहुत ही डैशिंग नजर आ रही हैं। वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में अदाकारा के बाल हवा में उड़ते हुए दिखाई देते हैं , फैंस अलग- अलग तरह से अपनी फीलिंग शेयर की

रेड कॉर्पेट पर कैटवॉक करती कैटरीना लाल ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही हैं। कैटरीना सीढियों से उतरती हुए तेजी से आगे बढ़ जाती हैं। इस दौरान कैमरा उनकी अदाओं को कैद करता रहता है। वीडियो में अदाकारा के बाल हवा में उड़ते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कैटरीना के फैंस अलग- अलग तरह से अपनी फीलिंग शेयर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B9BPZrNhWc7/?utm_source=ig_web_copy_link

कैटरीना का कैप्शन करने का अंदाज भी उनके फैंस को खूब भा रहा है

वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि रेड कारपेट, मेरे पसंदीदा कैंपेन में से एक की वापसी के लिए तैयार है। मगर इस बार एक ट्विस्ट के साथ। क्या आप बता सकते हैं कौन-सा?’ कैटरीना का कैप्शन करने का अंदाज भी उनके फैंस को खूब भा रहा है।

बता दें कि कटरीना कैफ के स्टाइल से हर कोई वाकिफ है। बात चाहे वेस्टर्न वियर की हो या फिर एथिनिक वियर, दोनों में ही वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस ड्रेस को भी वो इतने ग्रेसफुली कैरी करती हैं कि हर कोई उनकी खूबसूरती की मुरीद हो जाता है। इस वीडियो में भी कैटरीना कैफ कुछ ऐसा ही करती दिख रही हैं।

कुछ दिनों पहले फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के सेट की इनसाइड तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें कैटरीना फिल्म के हीरो अक्षय कुमार के साथ बाइक पर देखाई दे रही थीं। इसके अलावा एक तस्वीर में सेट पर झाड़ू लगाते हुए भी उन्हें देखा गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च को रिलीज हो रही है।

Related Post

Amrit Snan

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर अखाड़ों ने किया दिव्य-भव्य अमृत स्नान

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज, प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व, महाकुम्भ के अवसर पर मंगलवार को मकर संक्रांति का अमृत स्नान (Amrit…
CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

Posted by - December 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय…

महिला आयोग के नोटिस से घबराए ओबेरॉय, विवादित ट्विट किया डिलीट, मांगी माफ़ी

Posted by - May 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। विवेक ओबेरॉय अपने ट्विट की वजह से विवादों में घिर गए हैं, फिलहाल उन्होंने अपना विवादित ट्विट डिलीट…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजन से किया संवाद, बोले-अनुभवों का उपयोग करेगी सरकार

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठजन और जनमानस के साथ शनिवार को संवाद…