CM Dhami

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

205 0

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वक्फ कानून पर कार्यशाला के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जब कुछ मुस्लिम महिलाओं ने नए वक्फ कानून को लेकर सवाल उठाए और विरोध जताया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी उपस्थित थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने वक्फ कानून के खिलाफ अपनी असहमति व्यक्त की, जिससे माहौल बिगड़ गया।

कार्यशाला का उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं को वक्फ कानून के लाभ और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देना था। लेकिन जैसे ही देहरादून की शकीला आलम से इस विषय पर सवाल किया गया, उन्होंने अपनी असहमति जताई। शकीला आलम ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए संशोधनों से गरीब मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ेगा। उनका कहना था कि वक्फ की ज़मीन पर रहने वाले गरीबों से अब ज्यादा किराया लिया जाएगा, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

शकीला ने कहा, “वक्फ की ज़मीन पर जो गरीब मुसलमान रह रहे हैं, उनसे अब पांच-पांच हजार रुपये लिए जाएंगे। यह कहां का इंसाफ है? सुना है कि वक्फ संपत्तियों को तोड़ा जाएगा और लोगों को वहां से हटाया जाएगा।”

शकीला का आरोप था कि उन्हें यह जानकारी वक्फ बोर्ड के सदस्यों से मिली थी। विवाद बढ़ने पर बीजेपी कार्यकर्ता शहजाद आलम ने हस्तक्षेप किया और शकीला आलम को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। बाद में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने शकीला को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाने का प्रयास किया।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव यास्मीन आलम ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “इन महिलाओं को भ्रमित किया गया है, और हम उन्हें इस कार्यशाला के माध्यम से सही जानकारी देंगे। नए वक्फ कानून को लेकर कई गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई मस्जिद तोड़ी जाएगी, न ही कोई मदरसा बंद होगा, और न ही वक्फ संपत्तियों से किसी गरीब को हटाया जाएगा।

कार्यशाला की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वक्फ कानून के महत्व पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद वक्फ संपत्तियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार 5700 वक्फ संपत्तियों की जांच करेगी, क्योंकि इनमें से कई संदेह के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “वक्फ संपत्तियों का उपयोग अब गरीबों के उत्थान के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने वक्फ कानून में सुधारों की प्रक्रिया को सही दिशा में बताया और दावा किया कि इन सुधारों से वक्फ संपत्तियों का सदुपयोग होगा।

Related Post

PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…
CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…
CM Dhami

जन-धन योजना से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी मुख्य धारा में शामिल हुए : धामी

Posted by - August 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जन-धन योजना के एक दशक सफलता पूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त…