बिलाल हत्या काण्ड में वाण्टेड आशीष यादव गिरफ्तार

1561 0

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में छह माह पूर्व हुई डा. बिलाल अहमद की हत्या में वांछित अभियुक्त आशीष यादव को कांसगंज से गिरफ्तार किया है। आशीष यादव आगरा का रहने वाला है। उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गत 30 अगस्त 2019 को कायमगंज कस्बा फरूखार्बाद में आँख रोग विशेषज्ञ डा. बिलाल अहमद की उनके ही क्लीनिक पर ही 10-12 सशस्त्र बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस घटना का खुलासा कुछ दिन पूर्व हुआ था। जिसमें इस घटना का मास्टर माइंड मो. समी था और इस घटना में मो. समी खान के साथ साथ आशीष यादव अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अशीष यादव के बारे में एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि वह फर्रूखाबाद में शरण लिए हुए है। इस सूचना पर उसे घेराबंदी कर कायमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आशीष यादव ने पूछताछ में बताया कि वह बाउन्सर का कार्य करता था, जिसके लिये उसे 10 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते थे। एक इवेन्ट के दौरान एक बार में उसकी वर्ष-2019 में उसकी मुलाकात मो. समी खान से हुई। समी खान बड़े-बड़े होटलों में जाता था जहॉ मंहगी शराब पीता था एवं वेटरों को टिप में 500-500 रुपए दिया करता था। समी खान के इस तरह के शौक एवं रहन-सहन से वह काफी प्रभावित हुआ। उसके बाद उसे समी खान ने उसे 20 हजार प्रतिमाह पर अपने बॉडीगार्ड के रूप में रख लिया तथा 2-3 महीनें के बाद उससे दो-तीन और बाउंसर की रखने के लिये कहा, इस पर अभियुक्त आशीष यादव द्वारा अपने मौसी के लड़के अंशुल यादव, राहुल को उसका बाउंसर बना दिया गया। कुछ दिनों बाद समी खान ने आशीष यादव, अशुल यादव, राहुल, सौरभ ठाकुर व अन्य लोगों से कहा कि उसके ही पारिवारिक डा. बिलाल अहमद ने उसकी बहुत बेइज्जती की है। तुम लोगों को मेरी इस बेइज्जती का बदला लेना है जिसके लिये मैं तुम्हें इतना पैसा दूॅगा जो तुमने सोचा नहीं होगा। इस पर लालच में आकर इन सभी ने बिलाल अहमद की उनके क्लीनिक पर ही ताबड़तोड़ गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।

Related Post

CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - December 14, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर…
CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - June 28, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Posted by - November 21, 2024 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को श्री मां पाटेश्वरी…