Wajid Khan

वाजिद खान ने पत्नी को इस्लाम कबूल न करने पर दी थी तलाक की धमकी

1691 0

मुंबई। वाजिद खान (Wajid Khan)  की पत्नी कमलरुख ने कहा कि उनके सास-ससुर ने उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव डाला था। बता दें कि संगीतकार और गायक वाजिद खान को गुजरे 6 महीने हो गए हैं। वाजिद खान की पत्नी कमलरुख ने अपने सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें कि बीते 27 नवंबर को कमलरूख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा और इसमें कई शॉकिंग आरोप वाजिद खान के परिवार पर लगाए। इसमें कहा गया है कि उनके ससुराल वालों ने ऐसे कई हथकंडे अपनाए ताकि वह इस्लाम धर्म कबूल कर ले। कमलरुख ने यह भी कहा कि वाजिद खान ने उन्हें तलाक देने की धमकी भी दी थी।

लॉकडाउन में रेलवे को पार्सल से 69.91 करोड़ रु. का राजस्व मिला

अब कमलरुख ने इस विवाद पर एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा कि वह और वाजिद 10 वर्षों तक रिश्ते में रहे। इसके बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। वह आगे कहती है कि वाजिद खान का परिवार उनपर धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। ऐसा न करने पर वाजिद खान ने उन्हें तलाक की धमकी भी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय तक अलग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से वह और वाजिद खान अलग रह रहे थे।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, मेरा इस्लाम धर्म स्वीकार करने के प्रति विरोध लगातार बढ़ता जा रहा था। इसके चलते मेरे और पति के बीच दरार भी बढ़ रही थी। हमारा पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया था और वह मेरे बच्चों के पिता भी नहीं बन रहे थे। मेरा आत्म सम्मान मुझे उनके आगे झुकने के लिए मजबूर नहीं कर रहा था और मैं इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करना चाहती थी। गायक संगीतकार वाजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ काफी काम किया है।

Related Post

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस फोटोज, फैंस हुए मुरीद

Posted by - October 30, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने शानदार अदाकारी से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। भूमि फिल्मों में…
Savin Bansal

भरण-पोषण आदेश नही माना, पुत्र के खिलाफ 1.50 लाख की आरसी जारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। जनता दर्शन कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े दो मामलों में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत दिलाई।…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

तमिलनाडु के CM जब पीएम के पैरों में झुकते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता: राहुल गांधी

Posted by - March 28, 2021 0
चेन्नई। तमिलनाडु विथानसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस नेता ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में तमिलनाडु सीएम,…

चुनाव लड़ना राजनीति नहीं शोषितों को ऊपर उठाना असल राजनीति, लालू ने पीएम पर बोला हमला

Posted by - July 5, 2021 0
राजद की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर सोमवार को पार्टी ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया है।इस…