Voting

18 जुलाई को 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा मतदान

518 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों एवं संसद सदस्यों, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने विशेषतया लखनऊ में मत देने के लिए अधिकृत किया हो, की सुविधा हेतु मतदान स्थल की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपतीय निर्वाचन, 2022 के संबंध में मतदान (Voting) दिनांक 18 जुलाई, 2022 को तिलक हाल, विधान भवन, लखनऊ में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे के बीच होगा। निर्वाचकगण कक्ष संख्या 80 में स्थापित टेबल से मतदान स्लिप प्राप्त कर सकेंगे।

टेबल ‘‘क’’ से लोक सभा तथा राज्य सभा के ऐसे सदस्योें, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने विशेषतया लखनऊ में मत देने के लिए अधिकृत किया हो, टेबल ‘‘ख’’ से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या 01 से 136 तक, टेबल ‘‘ग’’ से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या 137 से 271 तक तथा टेबल ‘‘घ’’ से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रम संख्या 272 से 403 तक मतदान स्लिप प्राप्त कर सकेंगे।

मतदान स्लिप/परिचय पत्र प्राप्त कर तिलक हाल के उत्तरी बरामदे से मतदान स्थल ‘‘तिलक हाल’’ में प्रवेश करेंगें। तिलक हाल में पहुंचने के पश्चात् टेबल ‘क’ पर रखी निर्वाचक नामावली में हस्ताक्षर करने के उपरान्त संबंधित टेबल ‘ख’ ‘ग’ व ‘घ’ से मतपत्र प्राप्त करेंगे। पूर्ण गोपनीयता बनाये रखते हुये मतपत्र प्राप्त करने के उपरान्त निर्वाचक चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई ‘पेन’ प्राप्त करेंगें एवं उसी पेन से अपना मत ‘बूथ’ के अन्दर अभिलिखित करेंगें। निर्वाचकगण अपना मत अंकित कर पुनः वह पेन वापस कर देंगें और तत्पश्चात मतपत्र पेटिका में डालने के उपरान्त तिलक हाल के दक्षिणी बरामदे से बाहर चले जायेंगे।

राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 में विशेष सचिव, विधान सभा बृज भूषण दुबे, सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और अजीत कुमार शर्मा, सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं संयुक्त सचिव तथा अन्य मतदान अधिकारी उन्हें सहायता प्रदान करेंगे।

राज्यपाल की अध्यक्षता में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक सम्पन्न

Related Post

Yogi government opened treasury on medical sector

योगी सरकार ने मेडिकल सेक्टर पर खोला खजाना, दिया 20 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा

Posted by - February 22, 2023 0
लखनऊ। मंजिलें लाख कठिन आयें, गुजर जाऊंगा। हौंसले हार के बैठूंगा तो मर जाऊंगा।। लाख रोकें ये अंधेरे, मेरा रास्ता…

ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: जीत के लिए भाजपा ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचला- प्रियंका

Posted by - July 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…
Advertising

यूपी के नगर निगमों की विज्ञापन से होने वाली आय में होगी आगामी 5 वर्षों में 100 गुना वृद्धि

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निगमों (Nagar Nigam) की विज्ञापन (Advertisement) से होने वाली आय में आगामी पांच वर्षों में…
Ayodhya Darshan

अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Posted by - December 29, 2023 0
गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ…