vivek,Wikipedia

विवेक अग्निहोत्री ने विकिपीडिया पर निकाला गुस्सा, बोले…..

435 0

मुंबई। ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को दर्शकों से खूब प्यार मिला और फिल्म जबरदस्त हिट हुई। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म जितनी हिट हुई उतना ही विवादों में भी घिरी रही। इस फिल्म में साल 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को करीब से दिखाया गया है। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक विचारधारा वाली फिल्म तो कुछ ने मुस्लिम विरोधी फिल्म कहा। इसी बीच अब विकीपीडिया (Wikipedia) के पेज पर फिल्म को लेकर कुछ ऐसा लिखा गया, जिस पर डायरेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए विकीपीडिया को फटकार लगाई है। सिर्फ यही नहीं विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने इसे जल्दी एडिट करने को भी कहा है।

अनुष्का के जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

क्या लिखा विकीपीडिया (Wikipedia) ने…!

विकीपीडिया (Wikipedia)  के पेज पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के बारे में लिखा गया- ‘साल 2022 में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। साल 1990 में हुए विस्थापन को सामूहित नरसंहार दिखाया गया है, जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत और षडयंत्र पर बनी कहानियों पर आधारित है।’

एंजेलिना ने अचानक यूक्रेन पहुंच कर बच्चों से की मुलाकात

विवेक अग्निहोत्री ने जाहिर की Wikipedia पर नाराजगी

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)  विकीपीडिया (Wikipedia)  को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा- ‘प्यारे, विकीपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्दों को जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। जल्दी इसे और एडिट करें।’

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) बनाएंगे अब ये फिल्म

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)  की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। इस फिल्म के बाद अब डायरेक्टर फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ (The Kashmir Files)  बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। अब तक इस फिल्म को डायरेक्टर ने कुछ रिवील नहीं किया है।

प्रिंस और मुनव्वर ने कंगना के सामने उतारे कपड़े

Related Post

नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह बोले- ऐसा हुआ तो सुसाइड कर लूंगा

Posted by - April 21, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन, सिनेमा व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह लगातार जलवा कायम है। एक कलाकार के…

विवेक ओबेरॉय को मिल रही धमकियों के बाद पुलिस ने दी सुरक्षा

Posted by - May 23, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा में बने…

बॉलीवुड में बिपाशा ने पूरे किये 18 साल, फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Posted by - September 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु को फिल्म इंडस्ट्री के 18 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बिपाशा…