VIRENDRA TIWARI

मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी, बताया मानसिक विक्षिप्त

1567 0
गोंडा। यूपी के गोंडा में राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी  (Virendra Tiwari) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं, वह बौखलाए हुए हैं, अनर्गल बयान दे रहे हैं।

यूपी में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गोंडा के जिला पंचायत सभागार परिसर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। यहां प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त करार दिया। इस दौरान कार्यक्रम के पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी

इस दौरान मंत्री वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं। तनावग्रस्त होने के चलते वह ऐसे बयान दे रहे हैं। उनको खुद अपने समय का ध्यान नहीं रहता।

वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पिता की बदौलत एक बार उनको जनता ने मुख्यमंत्री बना दिया था। अब उनकी जमीन खिसक रही है। वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) ने कहा कि मीडिया में भी उनको आखिरी पन्ने पर जगह मिल रही है। सरकार लगातार अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है, इन सब बातों से वह बौखलाए हुए हैं, अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Related Post

PM Modi

मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक कर पीएम ने ‘निर्मल-अविरल जलधारा’ के संकल्प को किया साकार

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज में संगम तट पर पूजन-अर्चन तथा अक्षय वट, बड़े…
GPS

जीपीएस युक्त वाहनों के प्रयोग से यूपी में खाद्यान्न उठान में बढ़ी पारदर्शिता

Posted by - January 2, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न को चोरी, लीकेज और गड़बड़ी से मुक्त करने की दिशा…
CM Yogi

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - May 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को घोषित ICSE 10वीं व ISE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों,…
Yogi

अंत्योदय है हमारा लक्ष्य, लोककल्याण संकल्प पत्र को याद करें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - March 26, 2022 0
लखनऊ: दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को जनता…
cm yogi

पं. नेहरू ने कश्मीर को विवादित करने का कार्य किया, जिससे वह भारत को डसता रहाः सीएम योगी

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि…