विपक्ष ने विजय चौक तक निकाला मार्च, राहुल गांधी भाजपा पर साधा निशाना

655 0

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के नेताओं ने पैदल मार्च निकाला है। गुरुवार को विपक्ष दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च कर रहे हैं, मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल है। इस दौरान राहुल ने कहा कि आज हम मीडिया से बात करने के लिए आए हैं क्योंकि बतौर विपक्ष के नेता हमे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा- यह लोकतंत्र की हत्या है। संसद के सत्र में भी इस बार कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। बता दें कि किसान कई महीनों से इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार लगातार इन कृषि कानूनों का बचाव कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हमने सरकार से पेगासस पर बहस करने के लिए कहा, लेकिन सरकार ने पेगासस पर बहस करने से मना कर दिया।  हमने संसद के बाहर किसानों का मुद्दा उठाया और हम आज यहां आपसे (मीडिया) बात करने आए हैं, क्योंकि हमें संसद के अंदर नहीं बोलने दिया गया। ये देश के लोकतंत्र की हत्या है।  राहुल गांधी ने यह भी कहा, राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गई।

बेटी बनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट तो गर्व से इंस्पेक्टर पिता ने किया सेल्यूट

राहुल गांधी ने कहा, ” हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री इस देश को बेचने का काम कर रहे हैं, हिंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री दो-तीन उद्योगपतियों को हिंदुस्‍तान की आत्मा बेच रहे हैं।  इसलिए विपक्ष सदन के अंदर किसानों, बेरोज़गारों, इंश्योरेंस बिल और पेगासस की बात नहीं कर सकता हजंतर-मंतर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ” नरेंद्र मोदी किसानों पर अत्याचार करते हैं, जो उनका है वो उनसे ​छीनते हैं और फिर​ किसानों को देशद्रोही और ​खालिस्तानी कहते हैं। ”

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 14, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbha) में जन आस्था के सबसे बड़े…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - September 29, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पिछले तीन दिनों से खराब मौसम की वजह से हो रही…
Mukhtar Ansari

बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें , विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी यूपी सरकार

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब योगी…