VIP

कई VIP की सुरक्षा की बहाल, हत्या के बाद आलोचनाओं से घिरी राज्य सरकार

502 0

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann government) ने पंजाब (Punjab) में कई VIP की सुरक्षा बहाल कर दी है। दरअसल जानेमाने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर भगवंत मान सरकार चारों तरफ से आलोचनाओं से घिरी हुई है। सीएम भगवंत मान ने 424 वीआईपी की सुरक्षा घटाई थी, जिनमें से सिंगर मूसेवाला भी एक थे। इधर VIP सुरक्षा घटाए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि सिद्धू मूसेवाला को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया, जिसके बाद पंजाब सरकार पर वीआईपी की सुरक्षा कम करने को लेकर सवाल उठ खड़े हुए, जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने 27 VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए हैं। हालांकि इनके नामों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दोबारा सुरक्षा लेने से साफ इनकार कर दिया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर के सुरक्षा बहाल करने के फैसले के बावजूद जत्थेदार ने पुलिसकर्मी नहीं लिए। तीन दिन पहले जत्थेदार के तीन अंगरक्षक हटाए गए थे, बाकी के 3 बॉडीगार्ड्स जत्थेदार ने खुद ही वापस भेज दिए थे।

भगवंत मान ने चंडीगढ़ को राज्य में स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव किया पेश

वीआईपी की सुरक्षा हटाने का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा 424 वीआईपी की सुरक्षा हटाने का मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंचा और कोर्ट ने भी मान सरकार को फटकार लगाई। अब मान सरकार ने डैमेज कंट्रोल के तहत पंजाब की 27 हस्तियों की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मान सरकार ने खुफिया और सुरक्षा विंग के साथ सभी प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा की है, जिसके आधार पर इन वीआईपीज़ की सुरक्षा बहाल कर दी गई है।

Related Post

योगी सरकार ने दी कांवड़ यात्रा को मंंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने थमा दिया नोटिस

Posted by - July 14, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं संज्ञान…
CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…
AK Sharma

उपभोक्ता से अमर्यादित आचरण करने, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह…
CM Dhami

सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद, प्रश्नों के दिये जवाब

Posted by - September 19, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल…