छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई हिंसक झड़प, 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

683 0

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक होने के बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कवर्धा में धारा 144 लागू है तो वहीं पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 70 लोगों की पहचान भी कर ली है जिसमें से 50 से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

दरअसल, रविवार को कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर कुछ युवकों ने अपना झंडा लगा दिया था, जिसके बाद एक युवक की पिटाई कर दी गई। इस पिटाई के बाद दो गुटों में झड़प हो गई और इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

बता दें कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को एक संगठन ने कवर्धा बंद का आह्वान किया और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

70 लोगों की पहचान, 58 गिरफ्तार

उपद्रव के बाद पुलिस ने कवर्धा को छावनी में तब्दील कर दिया है। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर में फ्लैग मार्च भी किया गया है। उपद्रव में शामिल करीब 70 लोगों की वीडियो फुटेज से पहचान कर की गई है और उनमें से करीब 58 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर फिलहाल कवर्धा में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है।

Related Post

Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Posted by - May 16, 2023 0
नैनीताल। अपणों स्कूल अपणू प्रमाण (Apanu School Apnu Praman) नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के…
Rahul Gandhi

कोरोना पॉजिटिव राहुल गांधी के लिए PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट…
CM Mamta

व्हीलचेयर पर ममता : पुरुलिया की रैली में बोलीं ममता, लोगों का दर्द मुझसे ज्यादा

Posted by - March 15, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी…
CM Dhami

जम्मू-कश्मीर का यह चुनाव तीन परिवारों और यहां के नौजवानों के बीच का हैः धामी

Posted by - September 18, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार…