wb election violence FIle photo

बंगाल चुनाव में हिंसा: शीतलकुची में कुल 4 लोगों की मौत, CISF के जवानों पर गोली चलाने का आरोप, आयोग ने तलब की रिपोर्ट

926 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के आरंभ में ही बंगाल में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान के आरंभ में ही बंगाल में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है. कूचबिहार के शीतलकुची में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। मतदान के लिए लाइन में लगे 18 वर्ष के एक युवक आनंद बर्मन की गोली लगने से मौत हो गई थी। अब सूचना आ रही है कि शीतलकुची में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि केंद्रीय वाहिनी की गोली से इन युवकों की मौत हुई है. मृतकों के शव माथाभांगा अस्पताल में हैं और इलाके में तनाव है. चुनाव आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गोली सीआईएसएफ के जवान ने चलायी है।

सीआइएसएफ के जवानों ने चलाई गोली

दूसरी ओर, कूचबिहार के एमपी निशिथ अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से चुनाव के पहले सीएम केंद्रीय वाहिनी के घेराव की बात कर रही थी. उससे उत्तेजना फैली है।

संभव है कि केंद्रीय वाहिनी ने अपने बचाव के गोली चलाई है बता दें कि शीतलकुची में विगत कई दिनों से तनाव है। हाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया था. बता दें कि राज्य की पांच जिलों हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली,कूचबिहार और अलीपुरद्वार की कुल 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथ हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। चौथे चरण में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1,15,81,022 मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 58,82,514 पुरूष व 56,98,218 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 290 है।

Related Post

CM Yogi

गोशाला में मुख्यमंत्री याेगी ने की गोसेवा, अपने हाथों से खिलाया गुड़ और केला

Posted by - August 27, 2024 0
गोरखपुर। सोमवार रात में गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने…
CM Yogi

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

Posted by - May 28, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों…
Kali

‘काली’ फिल्म निर्माता पर यूपी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली: निर्देशक लीना मणिमेकलाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ बनाकर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली है। फिल्म ‘Kali’ का पोस्टर…
अजित पवार

अजित पवार बोले- मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें…