#vikaskimetro

ट्विटर पर घंटों टॉप ट्रेंड करती रही #विकासकीमेट्रो

564 0

यूपी के कानपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो सिटी का दर्जा मिलना सोशल मीडिया को खूब भाया है। मंगलवार को पूरे दिन फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया मंच कानपुर के मेट्रो की चर्चा से गुलजार रहे।

लोगों ने मोदी-योगी की कानपुर मेट्रो यात्रा की तस्वीरें पोस्ट किए तो बदल रहे उत्तर प्रदेश को लेकर अपना नजरिया भी साझा किया। अपनी टिप्पणियों में लोगों ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मेट्रो शहर होने को लेकर गर्व भी जताया और पिछले दशकों में यूपी के पिछड़ेपन को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज भी कसा।

ट्विटर की बात करें तो करीब 75 हजार ट्वीट अकेले #विकासकीमेट्रो (#vikaskimetro) के साथ किये गए। ट्विटर यूजर्स ने कानपुर के इतिहास, संस्कृति की कहानियां बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अंश भी कोट किये। प्रधानमंत्री ने मेट्रो का उद्घाटन करते हुए कानपुर के मशहूर “ठग्गू के लड्डू और पनकी वाले हनुमान जी की बात तो की ही, झाड़े रहो कलक्टरगंज जैसे स्थानीय जुमलों  से भी लोगों के मन को छुआ।

ट्विटर पर लोगों ने प्रधानमंत्री की संवाद शैली की भी खूब सराहना की तो उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के संजाल, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, नोएडा फ़िल्म सिटी जैसे दूरगामी असर वाले प्रोजेक्ट के लिए सीएम योगी की भी खूब तारीफ की।

ट्विटर की भाषा में कहें तो “विकासकीमेट्रो इंडिया ट्रेंडिंग में घंटों टॉप पर रहा। खबर लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ 75 हजार ट्वीट किये जा चुके थे। इस पर लगभग 1.5 बिलियन इम्प्रेशन थे। यही नहीं, इस हैशटैग से किये गए ट्वीट की पहुंच करीब 150 मिलियन लोगों तक हो चुकी थी।

Related Post

Mann ki Baat

पीएम मोदी ‘मन की बात’ में युवाओं से कहा- जो फिट रहेगा वो हमेशा हिट रहेगा

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिल्ली के हुनर हाट गए थे, जहां पर उन्होंने लिट्टी चोखा का…
CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय…
CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुलाबी मीनाकारी से निर्मित…